Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में करीब 12000 नए मामले, मुंबई में एक दिन में मिले 8000 से ज्यादा कोरोना मरीज

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 11,877 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2,707 अधिक हैं और साथ ही ओमिक्रॉन के 50 मामले आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि महाराष्ट्र में 9 मरीजों की भी मौत हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Jan 2022 11:41:15

महाराष्ट्र में करीब 12000 नए मामले, मुंबई में एक दिन में मिले 8000 से ज्यादा कोरोना मरीज

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 11,877 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2,707 अधिक हैं और साथ ही ओमिक्रॉन के 50 मामले आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि महाराष्ट्र में 9 मरीजों की भी मौत हुई। मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के 8,063 नए मामले आए, जो शनिवार को आए संक्रमण के मामलों से 1,763 अधिक हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को शहर में संक्रमण के 6,347 मामले आए थे और रविवार को 27% अधिक मामले आए। पिछले 24 घंटे के दौरान मुंबई में कोरोना से संक्रमित 578 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है, जबकि इस वक्त शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 29,819 है। रविवार को मिले 89% मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं देखे गए।
देश की आर्थिक राजधानी में संक्रमित मामलों की कुल संख्या अब 7,99,520 हो गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शहर में कोविड से मरने वालों की संख्या 16,377 बनी हुई है क्योंकि पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से किसी की मौत नहीं हुई। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान 578 लोगों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या फिर वे संक्रमण से उबरे, जिससे शहर में ठीक होने वालों की संख्या 7,50,736 हो गई है।

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के कुल 510 मामले

राज्य में आए ओमिक्रॉन के 50 मामलों में से 36 पुणे महानगरपालिका इलाकों, 8 पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका, दो-दो मामले पुणे ग्रामीण और सांगली तथा एक-एक मामला मुंबई और ठाणे से सामने आया। राज्य में अभी तक ओमिक्रॉन के 510 मामले आ चुके हैं जिनमें से 193 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology