Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona In India : 24 घंटे में 3,874 मरीजों की हुई मौत, 3.69 लाख हुए ठीक

देश में पिछले 24 घंटे में 2,76,110 नए मरीज मिले वहीं, 3,69,077 लोग ठीक हुए है। मंत्रालय के अनुसार नए मामले पाए जाने के बाद देश के कुल एक्टिव केस में 96,841 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 May 2021 10:07:40

Corona In India : 24 घंटे में 3,874 मरीजों की हुई मौत, 3.69 लाख हुए ठीक

देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में कमी आई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 3,874 लोगों की मौत हुई। आपको बता दे, इससे पहले मंगलवार को 4525 और सोमवार को 4,334 मरीजों की मौत हुई थी। देश में अब तक 2,87,122 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।

देश में पिछले 24 घंटे में 2,76,110 नए मरीज मिले वहीं, 3,69,077 लोग ठीक हुए है। मंत्रालय के अनुसार नए मामले पाए जाने के बाद देश के कुल एक्टिव केस में 96,841 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक देश में फिलहाल 31,29,878 एक्टिव केस है। मंत्रालय के अनुसार देश में अब कर 18,70,09,792 लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिसमें से 11,66,090 लोगों का वैक्सीनेशन बुधवार को हुआ। उधर, ICMR ने जानकारी दी है कि देश में अब तक 32,23,56,187 लोगों की जांच हो चुकी है जिसमें से 20,55,010 लोगों की जांच बुधवार को हुई।
यह है प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में बुधवार को 34,031 लोग संक्रमित पाए गए। 51,457 लोग ठीक हुए और 594 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 54.67 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 49.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 84,371 लोगों की मौत हो गई। 4.01 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
में बुधवार को 7,186 लोग संक्रमित पाए गए। 19,669 लोग ठीक हुए और 280 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.44 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15.02 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,352 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.23 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बुधवार को 3,846 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,427 लोग ठीक हुए और 235 की मौत हो गई। अब तक 14.06 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,346 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 45,047 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को 5680 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,048 लोग ठीक हुए और 146 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,182 मरीजों की मौत हो चुकी है। 85,868 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुजरात में बुधवार को 5,246 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,001 लोग ठीक हुए और 71 की मौत हो गई। अब तक 7.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,340 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,617 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को 5,065 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,337 लोग ठीक हुए और 88 की मौत हो गई। अब तक 7.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,227 लोगों की मौत हो चुकी है। 77,607 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

पंजाब में बुधवार को 6302 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 7872 लोग ठीक हुए और 208 की मौत हो गई। अब तक 5.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,525 लोगों की मौत हो चुकी है। 70,499 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बुधवार को 9849 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 16039 लोग ठीक हुए और 139 की मौत हो गई। अब तक 8.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7219 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.53 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

आंध्र प्रदेश में बुधवार को 23160 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 24819 लोग ठीक हुए और 106 की मौत हो गई। अब तक 14.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9689 लोगों की मौत हो चुकी है। 2.09 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

हरियाणा
में बुधवार को 6818 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11821 लोग ठीक हुए और 153 की मौत हो गई। अब तक 7.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7076 लोगों की मौत हो चुकी है। 70,758 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका