Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 102 दिन बाद मिले 38,000 से कम कोरोना मरीज, 907 की हुई मौत

भारत में रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। 17 मार्च के बाद, यानी 103 दिन में पहली बार देश में बीते दिन 38,000 से कम नए कोरोना मरीज मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 10:07:21

देश में 102 दिन बाद मिले 38,000 से कम कोरोना मरीज, 907 की हुई मौत

भारत में रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। 17 मार्च के बाद, यानी 103 दिन में पहली बार देश में बीते दिन 38,000 से कम नए कोरोना मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,012 नए मरीजों की पहचान हुई। इससे पहले 17 मार्च को 35,838 केस आए थे। कल मिले मरीजों के बाद देश में अब तक 3,03,16,000 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। वहीं, बीते दिन 56,985 लोग ठीक भी हुए और 907 की मौत भी हुई। कल ठीक हुए मरीजों के बाद देश में कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 5,47,214 हो गई है। कोरोना से अब तक देश में 3,97,668 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस 55,2659 , डिस्चार्ज 2,93,66, 601 और मौतों की संख्या 39,7637 है।

टीकाकरण की बात करे तो रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को टीके की 52,76,457 खुराक दी गई। इसमें सोमवार को 18-44 आयु वर्ग के 28,63,823 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 91,640 को दूसरी खुराक दी गई। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 18-44 आयु वर्ग के कुल मिलाकर, 8,75,67,172 लोगों को पहली खुराक दी गई है और 19,94,410 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। देश में अब तक 32.85 करोड़ (32,85,54,011) कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने 18-44 आयु वर्ग के 10-10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है।

यह हैं प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में सोमवार को 6,927 लोग संक्रमित पाए गए। 10,812 लोग ठीक हुए और 287 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.43 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.21 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.17 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में सोमवार को 405 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 787 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हो गई। अब तक 9.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,437 लोगों की मौत हो चुकी है। 6,208 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 183 लोग संक्रमित पाए गए। 261 लोग ठीक हुए और 41 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.80 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,559 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 3,046 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में सोमवार को 72 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 210 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,916 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,593 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में सोमवार को 96 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 315 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,054 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,465 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में सोमवार को 59 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 72 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। अब तक 14.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.07 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,967 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,553 मरीजों का इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश में सोमवार को 37 नए मामले सामने आए। 138 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,936 लोगों की मौत हो गई। 696 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 405 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,93,694 हो गई है। राज्य में सोमवार को 136 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित छह मरीजों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9.93 लाख लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9.74 लाख मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 6208 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,437 लोगों की मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु में कोविड-19 मामलों में गिरावट सोमवार को भी जारी है। राज्य में संक्रमण के 4,804 नए मामले आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24.70 लाख हो गए। इस बीच आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 2,224 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई। राज्य में 98 लोगों की संक्रमण से मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 32,388 हो गई। तमिलनाडु में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 40,954 है। राज्य सरकार के एक बुलेटिन के अनुसार, 6,553 कोविड​​-19 रोगियों को आज छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 23.97 लाख हो गई।

आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 2,224 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण के कुल 18.82 लाख मामले हो चुके हैं। संक्रमण दर तीन प्रतिशत रही, जो तीन महीने से अधिक समय में सबसे कम है। राज्य में 24 घंटे में 4,714 मरीज ठीक हुए और 31 मरीजों की मौत हो गई।अब तक कुल 2.18 करोड़ जांच हो चुकी है। राज्य में अब तक कुल 18.27 लाख लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और ठीक होने की दर 96.95% हो गई। राज्य में अब तक 12,630 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिससे प्रदेश में मृत्यु दर 0.67% है।

पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस के 271 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,95,136 हो गई, जबकि 18 और मरीजों की इस संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16,011 हो गई है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज घटकर 3,639 रह गये हैं।

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,640 नए मामले दर्ज किए हैं। साथ ही पिछले 24 घंटों में 3,385 मरीज ठीक हुए हैं और 40 मौतें भी हुई हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 31,619 और कोरोना से मरने वालों की संख्या का कुल आंकड़ा 3,970 है।

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 364 नए मरीज मिले और एक मौत हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 19,819 है, जिसमें 4,432 सक्रिय मामले, 15,295 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 92 मौतें शामिल हैं।

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 90 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 115 मरीज ठीक भी हुए हैं। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,005 और राज्य में कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 5,111 है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका