न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना से बड़ी राहत, पिछले 24 घंटे में मिले 27,421 नए मरीज, 41,457 ठीक हुए; एक्टिव केस 3.82 लाख

देश में पिछले 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,402 की कमी आई है। अब 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 9:01:40

देश में कोरोना से बड़ी राहत, पिछले 24 घंटे में मिले 27,421 नए मरीज, 41,457 ठीक हुए; एक्टिव केस 3.82 लाख

देश में पिछले 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,402 की कमी आई है। अब 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते दिन 27,421 नए मरीजों की पहचान हुई है और 41,457 ठीक हुए है। हालाकि, 376 मरीजों की मौत भी हुई है। बीते दिन दर्ज किए गए 27,421 नए मामले 15 मार्च के बाद सबसे कम हैं। तब 24,437 केस एक दिन में दर्ज किए गए थे। उसके बाद देश में लगातार कोरोना मामलों में बढ़ोतरी होती रही।

अब तक कुल संक्रमित हो चुके:
3.19 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.11 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.28 लाख
एक्टिव मरीजों की संख्या: 3.82 लाख

केरल की बात करे तो यहां कोरोना के मामलों में थोड़ी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 13,049 लोग संक्रमित पाए गए। 20,004 लोग ठीक हुए और 105 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 35.65 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 33.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,852 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.69 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

वॉट्सऐप पर मिलेगा वैक्सीनन सर्टिफिकेट

भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट (Corona Vaccine Certificate) हासिल करने की प्रक्रिया को आसान करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट आसानी से चंद सेकेंडों में ही व्हाटसएप पर आ जाएगा। कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आपको +91 9013151515 नंबर को मोबाइल में सेव करना होगा। इस नंबर को सेव कर लेने के बाद अपना व्हाट्सएप खोलें। चैट बॉक्स में जाकर ‘कोविड सर्टिफिकेट (covid certificate)’ टाइप करें। जिस नंबर से वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया होगा, उस नंबर पर OTP आएगा। उसे भी वापस वॉट्सऐप के मैसेज बॉक्स में लिखकर भेजना है। इसके बाद चंद सेकेंड में कोविड सर्टिफिकेट आ जाएगा।

उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कनाडा सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। कनाडा सरकार ने भारत से आने वाली यात्री उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को और 30 दिनों यानी 21 सितंबर तक बढ़ा दिया है। पहले ये प्रतिबंध 21 अगस्त को खत्म होने वाला था। कनाडा में पहली बार 22 अप्रैल को लगाए जाने के बाद से ये पांचवीं बार है जब प्रतिबंध को बढ़ाया गया है। इससे पहले पिछले महीने 19 जुलाई को कनाडा सरकार ने प्रतिबंध को 21 अगस्त तक आगे बढ़ाते हुए कहा था कि प्रतिबंध को सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह पर बढ़ाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल