Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India Updates: कोरोना से बिगड़े हालात! लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस, 4,091 की हुई मौत

देश में कोरोना से बिगड़ते हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन दिन से लगातार 4 लाख से ज्‍यादा कोरोना मरीज मिल रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 May 2021 9:24:18

Corona India Updates: कोरोना से बिगड़े हालात! लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस, 4,091 की हुई मौत

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। देश में कोरोना से बिगड़ते हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले चार दिन से लगातार 4 लाख से ज्‍यादा कोरोना मरीज मिल रहे है। बीते दिन की बात करे तो देश में 4 लाख 3 हजार 626 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह लगातार चौथा दिन था, जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा केस आए हैं। नए संक्रमितों के साथ मौतों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता बढ़ा रहा है। शनिवार को देश में 4,091 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को पहली बार देश में 4 हजार 233 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि राहत की बात रही कि पिछले 24 घंटे में 3 लाख 86 हजार 207 लोगों ने कोरोना को मात दी। यह एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में अब तक 2.22 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 1.83 करोड़ है। पिछले 24 घंटे में जान गंवाने वाले मरीजों के बाद देश में अबतक 2.42 लाख लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है।

लगातार 8वें दिन 3 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए

1 मई को 3.08 लाख, 2 मई को 3 लाख, 3 मई को 3.18 लाख, 4 मई को 3.37 लाख, 5 मई को 3.30 लाख, 6 मई को 3.28 लाख, 7 मई को 3.27 लाख और 8 मई को रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज रिकवर हुए हैं। यह आंकड़े covid19india.org से लिए गए है।
कोरोना से सबसे ज्‍यादा महाराष्‍ट्र प्रभावित दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 53 हजार 605 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 50.53 लाख हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 864 और रोगियों की मौत के बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 75 हजार 277 हो गई है। इसके साथ ही आज 82 हजार 266 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिली, जिसके बाद ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या 43.47 लाख हो गई है।

उत्तर प्रदेश
में शनिवार को 26,636 लोग संक्रमित पाए गए। 34,721 लोग रिकवर हुए और 297 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 14.80 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 12.19 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,170 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.45 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में शनिवार को 17,364 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,160 लोग ठीक हुए और 332 की मौत हो गई। अब तक 13.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.03 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,071 मरीजों की मौत हो चुकी है। 87,907 का इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 11,892 लोग संक्रमित मिले। 14,366 लोग रिकवर हुए और 119 की मौत हो गई। अब तक 6.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,273 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.43 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में शनिवार को 11,598 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,445 लोग ठीक हुए और 90 की मौत हो गई। अब तक 6.60 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.51 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,334 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.02 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में शनिवार को 11,892 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6.69 लाख हो गई है। इसके अलावा, 119 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 8,273 तक पहुंच गई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक दिनभर में कम से कम 14,737 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 5.18 लाख हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 1.43 लाख है।

कर्नाटक में शनिवार को 482 लोगों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 18,286 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 47,563 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 18.86 लाख हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज दिनभर में 34,881 लोगों को छुट्टी मिलने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 13.19 लाख हो गई है। विभाग ने बताया अब तक 2.69 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 1,57,027 नमूनों की जांच की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका