Corona Vaccine: UK की 49% आबादी को लगी वैक्सीन, 97% घट गए केस

By: Pinki Fri, 23 Apr 2021 1:26:27

Corona Vaccine: UK की 49% आबादी को लगी वैक्सीन, 97% घट गए केस

पूरी दुनिया में कोरोना का कहर लगातार बना हुआ है इस बीच वैक्सीनेशन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। वैक्सीनेशन के बाद कई देशों में रोजाना मिल रहे कोरोना मरीजों में गिरावट देखने को मिली है। दुनियाभर के एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन ही कोरोना को रोक सकता है। वैक्सीनेशन के पॉजिटिव रिजल्ट का सबसे बड़ा उदाहरण UK यानी ब्रिटेन है। यहां पिछले साल 8 दिसंबर से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू हो गया था। तब पूरे देश में हर दिन 60 से 70 हजार नए कोरोना संक्रमित मिलते थे। अस्पतालों में बेड कम पड़ गए थे। हर दिन 1000-1200 मौतें हो रही थीं, लेकिन जैसे-जैसे वैक्सीनेशन तेज हुई हालात बदलने लगे। फरवरी के बाद से लगातार यहां संक्रमितों की संख्या घट रही है। अब यहां हर दिन केवल एक से दो हजार लोग ही संक्रमित हो रहे हैं, जबकि 15 से 20 मौतें हो रही हैं। पूरे देश में लगभग सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। स्कूल-कॉलेज पहले की तरह खुल गए हैं।

स्पेन, फ्रांस और जर्मनी में भी सुधर रहे हालात

वैक्सीनेशन के चलते स्पेन, फ्रांस और जर्मनी में भी हालात सुधरने लगे हैं। स्पेन में जनवरी तक 25-30 हजार मामले सामने आ रहे थे, अब यहां 8-10 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं। यहां अभी 20% ही वैक्सीनेशन हुआ है। इसी तरह फ्रांस में अब तक 18.73% लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। यहां, अप्रैल की शुरुआत में एक दिन के अंदर 60 हजार तक मरीज मिले हैं, अब इसमें गिरावट हो रही है। अब हर दिन 25-30 हजार केस सामने आ रहे हैं। जर्मनी में अभी 20.07% आबादी को वैक्सीन लगी है। इसका असर ये है कि यहां मौतों की रफ्तार काफी घट गई है। जनवरी तक हर दिन जहां एक से डेढ़ हजार मरीजों की मौत हो रही थी, वहीं अब 200-400 लोगों की जान जा रही है।

ये भी पढ़े :

# अमेरिका में थे भारत जैसे हालात, रोजाना मिलते थे 1-3 लाख कोरोना मरीज; वैक्सीनेशन ने कम किए 80% केस

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com