न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM केजरीवाल ने कहा - युवाओं के लिए दिल्ली में वैक्सीन खत्म, बंद करने पड़ रहे है वैक्सीनेशन सेंटर

दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत के चलते आज शनिवार से युवाओं के लिए वैक्सीनेशन सेंटर बंद किए जा रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 May 2021 3:10:56

CM केजरीवाल ने कहा - युवाओं के लिए दिल्ली में वैक्सीन खत्म,  बंद करने पड़ रहे है वैक्सीनेशन सेंटर

दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत के चलते आज शनिवार से युवाओं के लिए वैक्सीनेशन सेंटर बंद किए जा रहे है। इस बात की जानकरी देते हुए सीएम अरविदं केजरीवाल ने कि हमें दु:ख है कि युवाओं के लिए वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़ रहे हैं। हमने केंद्र से क्सीन की मांग की है। मई में दिल्ली को 16 लाख वैक्सीन दी गई है, जबकि जून में कोटा और घटाकर 8 लाख कर दिया गया है। ऐसे में अगर हम 8 लाख प्रति माह वैक्सीन लगाएंगे तो पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगाने में 30 महीने लग जायेंगे। तब तक ना जाने कोरोना की कौनसी लहर आ जाएगी। दिल्ली में अब तक करीब 50 लाख डोज वैक्सीन लगाया गया है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन की कमी की वजह से देश में बहुत मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। कोरोना से लोगों की जान बचाने के लिए फिलहाल वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है। देश में वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को सुझाव दिए गए हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि भारतीय बायोटेक कंपनी अपनी फॉर्मूला बताने के लिए तैयार हो गई है। केंद्र सरकार उन सभी कंपनियों को 24 घंटों के अंदर आदेश दे कि वे युद्ध स्तर पर भारत में वैक्सीन का उत्पादन करें।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि सभी विदेशी वैक्सीन को भारत में वैक्सीन इस्तेमाल करने की इजाजत 24 घंटों में केंद्र सरकार दे। भारत सरकार को इन विदेशी कंपनियों और वहां की सरकार से बात करे। अभी राज्यों पर छोड़ दिया गया है। क्या ये अच्छा लगता है कि दूसरे देशों से राज्य अलग अगल बात करें।

भारत सरकार इन कंपनियों से सीधे बात कर वैक्सीन ले और फिर वैक्सीन को राज्यों को उपलब्ध कराये। कुछ देश ऐसे हैं, जो अपनी आबादी से ज्यादा वैक्सीन स्टोर कर के बैठे हैं। भारत सरकार उनसे बात कर वैक्सीन की मांग कर सकती है।

वैक्सीन की किल्लत का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा

बता दे, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने देश में वैक्सीन की किल्लत के पीछे केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य से संबंधित ई-समिट में बोलते हुए SII के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुरेश जाधव ने कहा कि केंद्र सरकार ने वैक्सीन के स्टॉक के बारे में जाने बगैर और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की गाइडलाइन पर विचार किए बिना कई आयु वर्गों के टीकाकरण की इजाजत दे दी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में 30 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना था, जिसके लिए 60 करोड़ खुराक की जरूरत थी, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही केंद्र सरकार ने 45 साल और फिर 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाने की इजाजत दे दी। इसी वजह से वैक्सीन को लेकर परेशानी हुई है। SII के एक्जीक्यूटिव डायरेक्ट ने कहा कि सरकार ने यह जानते हुए भी कि इतनी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, वैक्सीनेशन की मंजूरी दे दी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म