सागर जिले के ग्राम सदरपुर निवासी 118 वर्षीय बुजुर्ग महिला तुलसाबाई ने लगवाई #COVIDvaccine,
कोरोना टीका लगवाने के बाद तुलसाबाई ने कही ये बात
बनी कोरोना का टीका लगवाने वाली देश की सबसे बुजुर्ग मà
तुलसाबाई ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद देश के सभी लोगों से कहा कि ‘हमने लगवाओ टीका, सो सब लगवाओ, कछु दिक्कत नइयां है’ तुलसाबाई ने अभी कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया है, अब उन्हें 45 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा।
बता दे, तुलसाबाई से पहले बेंगलुरू में 103 साल की एक महिला भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुकी है। 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इस साल कोरोना ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1 लाख 3 हजार 794 नए मरीज सामने आए। यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल 16 सितंबर को 97,860 नए मरीज मिले थे। भारत अब अमेरिका के बाद दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां पर कोरोना के एक दिन में एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान 52,840 मरीज ठीक हुए और 477 मरीजों को अपने जान गंवानी पड़ी।
मध्यप्रदेश में रविवार को 3,178 नए मरीज मिले। 2201 लोग ठीक हुए, जबकि 11 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.06 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.81 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,040 की मौत हुई है। फिलहाल 21,335 लोगों का इलाज चल रहा है।













