न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

24 घंटों में कोविड-19 के 116 नए मामले, राजस्थान चिकित्सा विभाग ने जारी किया अलर्ट, गोवा में नए स्ट्रेन के सबसे ज्यादा मामले

देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, असम, कर्नाटक सहित कई राज्यों में रोजाना नए नए केस दर्ज किए जा रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 1:39:30

24 घंटों में कोविड-19 के 116 नए मामले, राजस्थान चिकित्सा विभाग ने जारी किया अलर्ट, गोवा में नए स्ट्रेन के सबसे ज्यादा मामले

नई दिल्ली। भारत में चल रहे त्योहारी सीजन के बीच कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक कोविड-19 सब-वेरिएंट जेएन.1 के कुल 63 मामले सामने आए हैं। इस बीच, भारत में पिछले 24 घंटों में 116 नए कोरोनो वायरस मामलों की वृद्धि देखी गई, जिससे सक्रिय संख्या 4,178 हो गई। देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, असम, कर्नाटक सहित कई राज्यों में रोजाना नए नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। बदलते मामलों के बीच राजस्थान में चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में सभी अस्पतालों में मॉकड्रिल की जाएगी और अस्पतालों में संसाधनों की जांच होगी।

24 घंटों में 116 नए कोरोनो के मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 116 नए मामले सामने आए। कर्नाटक में संक्रमण से तीन मौतें हुईं। केरल से 24 घंटे में एक मौत की खबर आई है। ताजा मामलों की संख्या के साथ मंगलवार को देश में सक्रिय मामले 4,170 हो गए है, जबकि वायरल बीमारी के कारण मरने वालों की कुल संख्या 5,33,337 तक पहुंच गई।

सब-वेरिएंट जेएन.1 के 63 मामले

भारत में अब तक कोविड-19 सब-वेरिएंट जेएन.1 के कुल 63 मामले सामने आए हैं। इनमें से नए स्ट्रेन के सबसे ज्यादा 34 केस गोवा में मिला है। इसके बाद महाराष्ट्र में नौ मामले, कर्नाटक में आठ, केरल में छह, तमिलनाडु में चार और तेलंगाना में दो मामले दर्ज किए गए है।

JN.1 के लक्षण क्या हैं?

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के मुताबिक, सामान्य कोविड-19 लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सांस लेने में कठिनाई, थकान, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, स्वाद या गंध की हानि, गले में खराश, भीड़, नाक बहना, मतली, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण है। यह किसी व्यक्ति पर कितने लक्षण नजर आते है, यह उसकी इम्यूनिटी और ओवरऑल हेल्थ पर निर्भर है।

जानिए कितना खतरनाक JN.1

जेएन.1 बीए.2.86 से जुड़ा है जो ओमिक्रॉन का एक वंशज है। एक्सपर्ट के मुताबिक यह कितना खतरनाक होगा इसके बारे में एक्सपर्ट पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। सीडीसी के मुताबिक इसके बढ़ते मामलों को देख कर माना जा रहा है कि यह वायरस ज्यादा आक्रामक है। हालांकि इसे इम्यून सिस्टम से आसानी से बच सकता है। हेल्‍थ एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, वायरस मजबूत होने के लिए म्यूटेट होता है और यह प्रोसेस जारी रहेगी। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इसकी संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स