Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : कोरोना संक्रमित पाए जाने से डिप्रेशन में आया युवक, डिग्गी में कूदकर दी जान

श्रीगंगानगर के गांव 36 एच नग्गी में में एक युवक कोरोना संक्रमित पाए जाने पर डिप्रेशन में आ गया और उसने बुधवार रात डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 May 2021 7:28:40

श्रीगंगानगर : कोरोना संक्रमित पाए जाने से डिप्रेशन में आया युवक, डिग्गी में कूदकर दी जान

कोरोना का कहर जारी हैं जहां यह लोगों की सेहत को तो बिगाड़ ही रहा है लेकिन इसी के साथ ही यह मानसिक रूप से भी परेशान कर रहा हैं। यहां श्रीगंगानगर के गांव 36 एच नग्गी में में एक युवक कोरोना संक्रमित पाए जाने पर डिप्रेशन में आ गया और उसने बुधवार रात डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह सूचना पर तहसीलदार अजीत गोदारा और थानाधिकारी आलोक सिंह, डॉ। चरणजीत सिंह रोला, डॉ. महेश गुप्ता, एसआई संदीप जाखड़ मौके पर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस की उपस्थिति में डिग्गी से शव निकलवा कर कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार करवाया गया।
ग्राम पंचायत 36 एच नग्गी में कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने सुबह परिजनों को नजर नहीं आने पर उन्होंने इधर-उधर ढंूढा। नहीं मिलने पर गांव में उसकी तलाश शुरू की गई। गांव की डिग्गियों को खंगाला गया। गांव के एक खेत में बनी डिग्गी में उसका शव नजर आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का पैंतीस वर्षीय भीमसैन पिछले कुछ दिन से बीमार था। पांच मई को उसमें कोरोना के लक्षण नजर आने पर उसने सैंपल दिया। इसकी रिपोर्ट नौ मई को मिली, इसमें वह पॉजिटिव पाया गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से वह डिप्रेशन में था। उसे हर वक्त यहीं चिंता सताती रहती थी कि कहीं उसका परिवार कोरोना संक्रमित न हो जाए। इसी चिंता में बुधवार देर रात उसने डिग्गी में कूदकर जान दे दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा

दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका