न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : सुबह 6 से 11 बजे तय दुकान खुलने के विरोध में आज भी बंद रही शराब की दुकानें

शराब के ठेकेदार इस फैसले का विरोध कर रहे हैं जिसके चलते वीकेंड लॉकडाउन के बावजूद सोमवार को दुकानों को बंद रखा गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Apr 2021 6:54:38

राजस्थान : सुबह 6 से 11 बजे तय दुकान खुलने के विरोध में आज भी बंद रही शराब की दुकानें

कोरोना के चलते हुए राजस्थान में कुछ नियमों के साथ दुकानें खोलने की इजाजत दी गई हैं जिसमें शराब की दुकानें भी शामिल हैं जिन्हें सुबह 6 से 11 बजे तक खुलने की इजाजत दी गई हैं। लेकिन शराब के ठेकेदार इस फैसले का विरोध कर रहे हैं जिसके चलते वीकेंड लॉकडाउन के बावजूद सोमवार को दुकानों को बंद रखा गया। इससे शराब लेने के लिए सुबह-सुबह दुकान पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा। ठेकेदारों का कहना है कि सरकार ने शराब की दुकानों के खुलने का जो वक्त (सुबह 6 से 11 बजे तक) निर्धारित किया है उस समय शराब की बिक्री होती ही नहीं है। सुबह-सुबह शराब लेने के लिए कौन आएगा। ऊपर से ठेकेदारों को दुकान खोलने पर अपने टारगेट के मुताबिक सरकार को रेवेन्यू भी देना पड़ेगा।

राज लिकर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष निलेश मेवाड़ा ने बताया कि सरकार ने जो समय दिया है उससे सरकार ने अपने रेवेन्यू को तो सेफ कर लिया, लेकिन हमारे लिए समस्या खड़ी कर दी। हमे गारंटी शर्त के तहत निर्धारित रेवेन्यू देना पड़ेगा, जबकि सुबह कुछ बिक्री नहीं होती।

छूट देने के बजाए लॉकडाउन तक बंद रखे दुकानें

मेवाड़ा ने बताया कि हम सरकार को आज पत्र भेजकर मांग करेंगे कि हमे गारंटी शर्त के तहत या तो छूट प्रदान करें। क्योंकि इस बार लाइसेंस फीस के बजाए ड्यूटी देनी पड़ेगी। ये ड्यूटी सभी टैक्स मिलाकर 50% तक है। उदाहरण के तौर पर कोई शराब का ठेका एक करोड़ रुपए मूल्य में नीलाम हुआ है तो संचालक को 12 महीने में इतनी राशि के मूल्य की शराब डिपो से खरीदकर बेचनी पड़ती है और इसकी ड्यूटी सरकार को देनी पड़ती है। हम सरकार से मांग करेंगे कि अगर सरकार गारंटी शर्त में छूट दे तो अच्छा है। वरना सरकार लॉकडाउन तक शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश जारी कर दे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल