न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत लोकसभा सीट पर कांग्रेस चुनावी मुकाबले से बाहर, निलेश कुम्भानी का नामांकन फॉर्म रद्द

सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भानी का नामांकन फॉर्म जिला निर्वाचन अधिकारी ने रद्द कर दिया है। निलेश कुम्भानी चुनाव अधिकारी के समक्ष अपने तीनों प्रस्तावकों को नहीं पेश कर पाए। बताया जा रहा है कि उनके तीनों प्रस्तावक उनके खिलाफ थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 21 Apr 2024 3:50:52

सूरत लोकसभा सीट पर कांग्रेस चुनावी मुकाबले से बाहर, निलेश कुम्भानी का नामांकन फॉर्म रद्द

सूरत। सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भानी का नामांकन फॉर्म जिला निर्वाचन अधिकारी ने रद्द कर दिया है। भाषा के अनुसार निलेश कुम्भानी चुनाव अधिकारी के समक्ष अपने तीनों प्रस्तावकों को नहीं पेश कर पाए। बताया जा रहा है कि उनके तीनों प्रस्तावक उनके खिलाफ थे। तीनों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को हलफनामा देकर कहा था कि उन्होंने नामांकन पत्र पर दस्तखत नहीं किए थे। इसके बाद सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भणी का नामांकन खारिज कर दिया गया।

सूरत लोकसभा सीट से ही कांग्रेस के वैकल्पिक उम्मीदवार सुरेश पडसाला का नामांकन पत्र भी अवैध घोषित कर दिया गया है। इससे सूरत लोकसभा सीट पर कांग्रेस चुनावी मुकाबले से बाहर हो गई है। निर्वाचन अधिकारी सौरभ पारधी ने निलेश कुम्भानी का नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया। उन्होंने अपने आदेश में कहा कि नीलेश कुम्भणी और सुरेश पडसाला की ओर से सौंपे गए तीन नामांकन पत्रों को प्रस्तावकों के हस्ताक्षरों में विसंगतियां पाई गईं। हस्ताक्षर असली नहीं हैं। इससे उनका पर्चा खारिज कर दिया गया है।

निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रस्तावकों का कहना है कि फॉर्म पर हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। इसको लेकर प्रस्तावकों ने बाकायदा हलफनामा दिया है। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कांग्रेस के वकील बाबू मंगुकिया ने कहा कि नीलेश कुम्भणी और सुरेश पडसाला के नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसको लेकर अब हाईकोर्ट का रुख किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट का भी रुख कर सकती है।

ज्ञातव्य है कि भाजपा के दिनेश जोधानी ने निलेश कुम्भानी के फॉर्म में उनके प्रस्तावकों के दस्तखत पर सवाल उठाए थे। अपने प्रस्तावकों को साथ नहीं रख पाने वाले कांग्रेस कैंडिडेट निलेश कुम्भानी ने इस पूरे घटनाक्रम पर कहा कि मेरी सुबह प्रस्तावकों से बात हुई थी तब उन्होंने कहा था कि कलेक्टर ऑफिस पहुंच जाएंगे। अब सभी के फोन बंद हैं। कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने चुनाव से बाहर रखने के लिए यह चाल चली है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत