न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गहलोत की जगह इस बार रघु शर्मा को बनाया गया गुजरात चुनाव का प्रभारी, दमन दीव और दादरा नगर हवेली की भी जिम्मेदारी

कांग्रेस संगठन ने राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को गुजरात, दमन दीव और दादरा नगर हवेली का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रघु शर्मा को प्रभारी बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। रघु शर्मा को संगठन के लिहाज से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 12:04:13

गहलोत की जगह इस बार रघु शर्मा को बनाया गया गुजरात चुनाव का प्रभारी, दमन दीव और दादरा नगर हवेली की भी जिम्मेदारी

कांग्रेस संगठन ने राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को गुजरात, दमन दीव और दादरा नगर हवेली का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रघु शर्मा को प्रभारी बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। रघु शर्मा को संगठन के लिहाज से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 2017 में गुजरात विधानसभा के चुनाव के समय अशोक गहलोत गुजरात के प्रभारी थे। जो जिम्मेदारी पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत को दी गई थी वही जिम्मेदारी कांग्रेस हाईकमान ने अब रघु शर्मा को दी है। गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकट बांटने से लेकर पूरा चुनाव अभियान रघु शर्मा की देखरेख में चलेगा। प्रभारी होने के कारण सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सीधे संपर्क में रहेंगे। रघु शर्मा को एआईसीसी इंचार्ज बनाया है, लेकिन सचिव या महासचिव का पद नहीं दिया गया। अब तक राष्ट्रीय सचिव या म​हासचिव ही राज्यों के प्रभारी बनते आए हैं।

रघु शर्मा को गुजरात जैसे राज्य का प्रभारी बनाए जाने पर कई तरह की सियासी चर्चाएं हैं। पिछले दिनों रघु शर्मा ने दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर अहम मुलाकात की थी। उस मुलाकात के बाद ही इस नई जिम्मेदारी की रूपरेखा बनी थी। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपना काफी अहम जिम्मेदारी मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी देकर कांग्रेस हाईकमान ने रघु शर्मा को बड़ा टास्क देने के साथ सियासी मैसेज भी दिया है।

गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में एआईसीसी प्रभारी होना एक फुल टाइम काम है। चुनावी राज्य वाले प्रभारी की जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य मंत्री का पद बरकरार रहता है या नहीं, यह आने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल में साफ हो जाएगा। चुनावी राज्य में किसी नेता के पास प्रभारी के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री जैसे जनता से जुड़े रोजाना काम वाले महकमे का रहना संभव नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रघु शर्मा को मंत्री की जगह राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी की फुल टाइम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट