न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज, तय किए जाएंगे मध्यप्रदेश के 80 उम्मीदवार

वर्ष 2023 के अन्त तक देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 4:01:07

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज, तय किए जाएंगे मध्यप्रदेश के 80 उम्मीदवार

नई दिल्ली। वर्ष 2023 के अन्त तक देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में मध्य प्रदेश की 80 सीटों पर उम्मीदवारों को तय किया जाएगा, लेकिन पहली सूची अभी जारी नहीं की जाएगी। माना जा रहा है कि पहली सूची आचार सहिंता के बाद जारी की जाएगी।

बैठक में कौन-कौन होगा

बैठक में CEC के चेयरमैन मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंह देव, केजे जार्ज, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याग्निक, पीएल पु​निया, ओमकार सिंह मरकाम और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहेंगे। एमपी से इस बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और CEC मेंबर ओमकार सिंह मरकाम शामिल होंगे।

80 नामों की सूची हो सकती है फाइनल

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी 80 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर चुकी है। कमेटी ने ये लिस्ट सीईसी को भेजी है। इस लिस्ट में 60 से 65 मौजूदा विधायक और हारी हुई सीटों के 15 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। इसके अलावा आज सीईसी की बैठक में 50 और नामों पर सहमति बन सकती है।

इनकी टिकट करीब-करीब तय

पहली लिस्ट में कुछ नाम करीब-करीब तय माने जा रहे हैं। श्योपुर से बाबू जेंडल, दमिनी से रविन्द्र तोमर, लहार से डॉ गोविंद सिंह, ग्वालियर पूर्व से डॉ सतीश सिकरवार, ग्वालियर दक्षिण से प्रवीन पाठक, भितरवार से लाखन यादव, करैरा से प्रागीलाल जाटव, चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह, राजगढ़ से बापू तंवर, शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा, सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा, भोपाल मध्य से प्रियव्रत सिंह, विदिशा से शशांक भार्गव, बैतूल से निलय डागा का नाम तय माना जा रहा है।

सूची की तारीख भी आज होगी फाइनलसीईसी की बैठक में एमपी के उम्मीदवार घोषित करने की तारीख भी आज फाइनल हो सकती है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की मानें तो पहली सूची पितृपक्ष खत्म होने के बाद जारी होगी।इन विधायकों के बेटे लड़ सकते हैं चुनावउम्र के कारण कुछ नेता चुनावी राजनीति से तौबा करना चाहते हैं। भोपाल उत्तर सीट से विधायक आरिफ अकील बीमारी के चलते बेटे आतिफ अकील को उतारना चाहते हैं। वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री और झाबुआ से मौजूदा विधायक कांतिलाल भूरिया भी अपने बेटे विक्रांत को विधानसभा लड़ाना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?