न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल: मंडी सीट पर बड़ा दांव चल सकती है कांग्रेस, प्रतिभा सिंह के स्थान पर विक्रमादित्य को लड़ा सकती है चुनाव

सुक्खू सरकार की स्थिरता पर संकट के कारण पार्टी दुविधा में थी लेकिन बाद में तय किया गया कि कंगना के सामने प्रतिभा सिंह के बेटे और सुक्खू सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे। अगर विक्रमादित्य सिंह चुनाव जीत गए तो उनकी सीट से प्रतिभा सिंह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 2:25:08

हिमाचल: मंडी सीट पर बड़ा दांव चल सकती है कांग्रेस, प्रतिभा सिंह के स्थान पर विक्रमादित्य को लड़ा सकती है चुनाव

मंडी। देश भर में भाजपा की लोकप्रियता ने कांग्रेस के सामने बड़ी दुविधा पैदा कर दी है। वह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों का चयन नहीं कर पा रही है। उत्तरप्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के बाद कांग्रेस के लिए हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी का चयन करना सिरदर्द बना हुआ है। मंडी से भाजपा से अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा जहाँ यहाँ अपनी जीत सुनिश्चित मानकर चल रही है, वहीं कांग्रेस किसी ऐसे प्रत्याशी को तलाश रही है जो मुकाबले में कंगना रनौत को तगड़ी टक्कर दे सके।

हिमाचल में मंडी सीट पर कांग्रेस बड़ा दांव चल सकती है। कंगना रनौत के खिलाफ पार्टी विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस चाहती थी कि मंडी से वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह फिर से चुनाव लड़ें, लेकिन मंडी सीट के सर्वे में विक्रमादित्य सिंह के आंकड़े बेहतर थे। सर्वे में यह भी सामने आया कि युवा वोटरों के बीच विक्रमादित्य सिंह ही कंगना को टक्कर दे पाएंगे।
सुक्खू सरकार की स्थिरता पर संकट के कारण पार्टी दुविधा में थी लेकिन बाद में तय किया गया कि कंगना के सामने प्रतिभा सिंह के बेटे और सुक्खू सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे। अगर विक्रमादित्य सिंह चुनाव जीत गए तो उनकी सीट से प्रतिभा सिंह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

साल 2014 और साल 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंडित रामस्वरूप शर्मा ने जीत हासिल की थी। साल 2014 में प्रतिभा सिंह रामस्वरूप शर्मा के खिलाफ चुनाव हार गई थी। इसके बाद साल 2019 का चुनाव प्रतिभा सिंह ने यहां से नहीं लड़ा। उनकी जगह पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को कांग्रेस ने टिकट दी, लेकिन वह भी जीत हासिल नहीं कर सके।

पंडित रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ और उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल कर ली। प्रतिभा सिंह की जीत में तत्कालीन भाजपा सरकार की एंटी इनकंबेंसी के अलावा वीरभद्र सिंह के निधन की भावनात्मक लहर भी थी।

मंडी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। वह खुले मंच से चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हैं। प्रतिभा सिंह का कहना है कि पार्टी उन्हें सिर्फ मंडी संसदीय क्षेत्र तक सीमित न रखें। उन्हें चारों लोकसभा क्षेत्र के साथ छह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जीत के लिए भी ध्यान देना है। हालांकि प्रतिभा सिंह ने बाद अपने कथन से यूटर्न लेते हुए यह स्पष्ट किया था कि अगर पार्टी आलाकमान कहेगा, तो वह चुनाव लड़ेंगी। प्रतिभा सिंह के चुनाव न लड़ने की स्थिति में विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस के अंदरूनी सर्वे के मुताबिक विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय प्रत्याशी हैं। विक्रमादित्य सिंह मौजूदा वक्त में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और सरकार में लोक निर्माण मंत्री विभाग के साथ विकास विभाग का भी जिम्मा संभाल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

F-15E के दूसरे अमेरिकी पायलट का भी चला पता, ईरान से सुरक्षित निकासी बनी सबसे बड़ी चुनौती, तेज़ गोलीबारी जारी
F-15E के दूसरे अमेरिकी पायलट का भी चला पता, ईरान से सुरक्षित निकासी बनी सबसे बड़ी चुनौती, तेज़ गोलीबारी जारी
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
तीसरे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
तीसरे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
SRH vs LSG: आज हैदराबाद में लखनऊ से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच का अनुमान
SRH vs LSG: आज हैदराबाद में लखनऊ से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच का अनुमान
तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर में कमाल, 6 गेंदों में 11 रन नहीं बना सकी गुजरात टाइटंस; देखें रोमांचक फिनिश
तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर में कमाल, 6 गेंदों में 11 रन नहीं बना सकी गुजरात टाइटंस; देखें रोमांचक फिनिश
राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर कब्जा, मुंबई इंडियंस की हालत पतली; RCB इस पायदान पर कायम
राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर कब्जा, मुंबई इंडियंस की हालत पतली; RCB इस पायदान पर कायम
छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमें दिल्ली का रेल म्यूजियम, टॉय ट्रेन राइड देगी खास अनुभव; जानें टिकट, टाइमिंग और पहुंचने का तरीका
छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमें दिल्ली का रेल म्यूजियम, टॉय ट्रेन राइड देगी खास अनुभव; जानें टिकट, टाइमिंग और पहुंचने का तरीका
‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच Hrithik Roshan का बयान, VFX आलोचना पर दिया  जवाब—कहा, 'हर चीज को समझकर करें जज'
‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच Hrithik Roshan का बयान, VFX आलोचना पर दिया जवाब—कहा, 'हर चीज को समझकर करें जज'