Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केंद्र सरकार को उम्मीद - दिसंबर तक 18 से 44 साल की उम्र के सभी लोगों को लग जाएंगे टीके

केंद्र सरकार को उम्मीद है कि 18 साल से 44 साल तक की उम्र की करीब 95 करोड़ की आबादी को इस साल दिसंबर तक टीका लग जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले महीनों में वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ने का अनुमान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 May 2021 10:31:17

केंद्र सरकार को उम्मीद - दिसंबर तक 18 से 44 साल की उम्र के सभी लोगों को लग जाएंगे टीके

केंद्र सरकार को उम्मीद है कि 18 साल से 44 साल तक की उम्र की करीब 95 करोड़ की आबादी को इस साल दिसंबर तक टीका लग जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले महीनों में वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ने का अनुमान है।

महीनों में वैक्सीन की उपलब्धता (अनुमान)
मई - 8.5 करोड़
जून -10 करोड़
जुलाई - 15 करोड़
अगस्त - 36 करोड़
सितंबर - 50 करोड़
अक्टूबर - 56 करोड़
नवंबर - 59 करोड़
दिसंबर - 65 करोड़

रूस की वैक्सीन स्पूतनिक (Sputnik V) के इस महीने में 60 लाख डोज मिलने की उम्मीद है। अगले महीने यानी जून में 1 करोड़, फिर जुलाई में 2.5 करोड़ और अगस्त में 1.6 करोड़ डोज मिलने की उम्मीद की जा रही है।

भारत में रूसी कोरोना वैक्सीन Sputnik V की पहली डोज शुक्रवार को लगा दी गई है। डॉ रेड्डी लैब में कस्टम फार्मा सर्विसेज के ग्लोबल हेड दीपक सपरा ने हैदराबाद में वैक्सीन की पहली डोज ली है। उन्‍हें 21 दिन बाद वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। ड्रग फर्म डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज (Dr Reddy's Lab) ने शुक्रवार को कहा कि एक सीमित पायलट के हिस्से के रूप में रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी की सॉफ्ट लॉन्चिंग शुरू हो गई है और वैक्सीन की पहली खुराक हैदराबाद में लगाई गई है। वैक्सीन की कीमत को लेकर डॉ. रेड्डी ने कहा है कि स्पूतनिक वी की प्रति डोज की कीमत 948 रुपये होगी और उसपर अलग से 5% जीएसटी देना होगा। 948 रुपये का 5% जीएसटी 47.40 रुपये होता है। इस तरह दोनों को मिलाकर एक डोज स्पूतनिक वी की कुल कीमत 995.40 रुपये होगी।

सीरम इंस्टीट्यूट (SII) की कोवीशील्ड (Covishield) के जून में 6.5 करोड़, जुलाई में 7 करोड़, अगस्त में 10 करोड़ और सितंबर में 11.5 करोड़ डोज उपलब्ध होने के आसार हैं।

भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोवैक्सिन (Covaxin) के जून में 2.5 करोड़, जुलाई में 7.5 करोड़, अगस्त में 7.5 करोड़, सितंबर में 7.7 करोड़, अक्टूबर और नवंबर में 10.2-10.2 करोड़ वहीं दिसंबर में 13.5 करोड़ डोज उपलब्ध होने की उम्मीद है।

देश में वैक्सीन की कमी के बीच गुरुवार को नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बताया कि इस साल अगस्त से दिसंबर तक वैक्सीन की 216 करोड़ डोज तैयार कर ली जाएगी। पॉल ने कहा कि कोई भी वैक्सीन जिसे FDA या WHO ने अप्रूव किया हो उसे भारत आने की अनुमति होगी।
सरकार के सामने होगी चुनौती

18-44 साल उम्र के सभी लोगों को दिसंबर तक वैक्सीन लगाने के टार्गेट को पूरा करने के लिए अगस्त से दिसंबर में सरकार को हर रोज 90 लाख टीके लगाने होंगे। लेकिन पिछले हफ्ते का औसत देखें तो हर रोज करीब 17 लाख टीके लग रहे थे। ऐसे में मौजूदा रफ्तार के हिसाब से वैक्सीनेशन का टार्गेट समय पर पूरा करना सरकार के लिए एक चुनौती होगी।
एक्टिव केस 37 लाख से कम हुए

- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.26 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,876
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.52 लाख
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.43 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.04 करोड़
-अब तक कुल मौतें: 2.66 लाख
-अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 36.69 लाख

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका