न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: CM भजनलाल व विधानसभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने विधानसभा में किया नेवा सेवा केन्‍द्र का शुभारंभ

मुख्‍यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को विधानसभा में नेवा सेवा केन्‍द्र का फीता खोलकर शुभारम्‍भ किया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 03 Feb 2025 7:49:58

राजस्थान: CM भजनलाल व विधानसभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने विधानसभा में किया नेवा सेवा केन्‍द्र का शुभारंभ

जयपुर। मुख्‍यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को विधानसभा में नेवा सेवा केन्‍द्र का फीता खोलकर शुभारम्‍भ किया। इस अवसर पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली और राज्‍य सभा के सदस्‍य श्री मदन राठौड सहित विधायकगण भी मौजूद थे।

श्री देवनानी ने बताया कि नेशनल ई-विधान एप्‍लीकेशन के इस केन्‍द्र से विधान सभा को पेपरलैस बनाये जाने से संबंधित नेवा माडयूल्‍स का प्रशिक्षण और इससे संबंधित तकनीकी सहायता विधायकगण को उपलब्‍ध करवाई जायेगी। यह केन्‍द्र विधायकगण के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी ई-लर्निंग कम ई-फैसिलेशन सेन्‍टर के रूप में कार्य करेगा। उन्‍होंने बताया कि केन्‍द्र सरकार की राज्‍य की विधान सभाओं को डिजिटल बनाये जाने के लिए नेवा एप्‍लीकेशन का संचालन राजस्‍थान विधानसभा में भी किया जा रहा है।

विधानसभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने बताया कि वन-नेशन-वन एप्‍लीकेशन के तहत नेशनल ई-विधान एप्‍लीकेशन के उपयोग से राजस्‍थान विधान सभा का सदन और विधानसभा सचिवालय भी लोकसभा तथा अन्‍य विधान सभाओं की तर्ज पर डिजिटल हो गये है। उन्‍होंने बताया कि इस ई-विधान एप्‍लीकेशन से राज्‍य विधान सभा के सदस्‍यों और राज्‍य के अधिकारियों के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधिगण, अनुसंधानकर्ता और आम नागरिकगण को विधान सभा से संबंधित विधेयक, रिर्पोटस, सदन के पटल पर रखे जाने वाले विधेयक, प्रश्‍न, बुलेटिन सहित अन्‍य कार्यवाही विवरण संबंधित सूचनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्‍ध हो सकेगी।

neva service center,cm bhajanlal,assembly speaker devanani,inauguration,rajasthan assembly,government services,neva center launch,rajasthan news,political event,public service center

राजस्‍थान विधानसभा को डिजिटल बनाये जाने वाली इस महत्‍वपूर्ण परियोजना की अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने निरन्‍तर समीक्षा की है। श्री देवनानी के निरन्‍तर प्रयास और पहल से यह परियोजना सोलहवीं राजस्‍थान विधानसभा के तीसरे सत्र से आरम्‍भ हो सकी है।

यह परियोजना केन्‍द्र व राज्‍य सरकार के क्रमश: 60 व 40 के अनुपात में वित्‍तीय सहायता से पूरी हुई है। इसके तहत विधान सभा के सदन में विधायकगण की प्रत्‍येक सीट पर एक आईपैड लगाया गया है। परियोजना के तहत एक लैपटॉप मय प्रिन्‍टर भी विधायकगण को उपलब्‍ध करवाये जाने का प्रावधान भी है।

इस मौके पर विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्‍ट सहायक श्री के.के. शर्मा, प्रमुख संदर्भ व अनुसंधान अधिकारी श्री विनोद मिश्रा, नेवा के नोडल अधिकारी श्री नरेश जैन सहित विधानसभा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी