न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : बढ़ते कोरोना के चलते गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण में शामिल नहीं हो सकेंगे दसवीं तक के बच्चे

प्रदेश में लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से बुधवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि कक्षा दसवीं तक के बच्चे गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण में शामिल नहीं हो सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Jan 2022 9:53:59

मध्यप्रदेश : बढ़ते कोरोना के चलते गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण में शामिल नहीं हो सकेंगे दसवीं तक के बच्चे

कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा हैं और चिंताजनक आंकड़े सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश में लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से बुधवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि कक्षा दसवीं तक के बच्चे गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण में शामिल नहीं हो सकेंगे। हांलाकि गणतंत्र दिवस का गरिमामय समारोह समस्त शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में मनाया जाएगा लेकिन बच्चों को सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

यह भी सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्रीय झंडा संहिता के अनुसार ही ससम्मान ध्वजारोहण कार्यक्रम संपादितत किया जाए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त शाला भवनों व शासकीय कार्यालयों में रोशनी की जाए। ये आदेश लोक शिक्षण आयुक्त अभय वर्मा ने दिए हैं। बता दें कि कोरोना के कारण पिछले गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर भी ऐसे ही आदेश दिए गए थे।

बच्चों में संक्रमण के बावजूद खुले हैं स्कूल

मध्यप्रदेश में कोरोना पीक पर पहुंच रहा है। संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। भोपाल में 10 दिन में 136 तो 11 अन्य शहरों में 78 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। बड़ी कक्षाओं में 50% बच्चे अभी भी स्कूल जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना समीक्षा बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने पहली से 8वीं तक के स्कूल बंद करने का मामला उठाया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी ये चिंता का विषय नहीं है। इस बारे में तीन-चार दिन बाद फैसला लेंगे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी स्थिति गंभीर होने पर ही कोई फैसला लेने की बात कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी