न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू हुई चौदह कोसी परिक्रमा, आस्था के पथ पर नंगे पांव श्रद्धालु, कार्तिक मेला शुरू, गूंजी जय श्रीराम की ध्वनि

राम नगरी अयोध्या में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय नवमी पर चौदह कोसी परिक्रमा की शुरुआत हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 2:40:02

शुरू हुई चौदह कोसी परिक्रमा, आस्था के पथ पर नंगे पांव श्रद्धालु, कार्तिक मेला शुरू, गूंजी जय श्रीराम की ध्वनि

अयोध्या। पुण्यसलिला सरयू रामनगरी को तीन ओर से घेरती है पर बुधवार को रामनगरी आस्था के प्रवाह से घिरी नजर आई। श्रद्धालु 14 कोस की परिधि में प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन रामनगरी की परिक्रमा करते हैं। एक वर्ष में परिक्रमा मार्ग को स्पर्श करती सरयू से काफी पानी गुजर जाता है पर परिक्रमा है कि युगों से अटूट है।

राम नगरी अयोध्या में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय नवमी पर चौदह कोसी परिक्रमा की शुरुआत हो गई है। सोमवार रात दो बजे से लाखों लोग आस्था के पथ पर नंगे पांव चल पड़े हैं। इस परिक्रमा के साथ यहां लगने वाला कार्तिक मेला भी शुरू हो गया है। इस मेले में चौदह कोसी परिक्रमा, पंच कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर लाखों लोग पहुंचते हैं।

परिक्रमा मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ से सरयू घाट गुलजार रहा। राम सियाराम, सियाराम जय जयराम... की ध्वनि घाटों पर गूंज रही थी। सरयू में स्नान करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने सरयू घाट से परिक्रमा का शुभारंभ किया जिनकी परिक्रमा पूरी होती गई वे सरयू में स्नान को भी पहुंचे। सरयू घाटों पर पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने की हिदायत भी देती रही।

चौदह कोसी परिक्रमा की शुरुआत

अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा का शुभ मुहूर्त 20 नवंबर सोमवार रात 2.09 बजे का था, लेकिन श्रद्धालुओं में इतना उत्साह था कि उन्होंने एक बजे से ही परिक्रमा शुरू कर दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में राम भक्त पहुंचे थे। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगती चली गई है। सुबह होते-होते यहां हजारों लोग जय श्री राम के उद्घोष के साथ पहुंचने लगे।

श्रद्धालुओं ने समय से पहले ही नंगे पांव अपनी यात्रा शुरू कर दी। लोग टैक्टर ट्रालियों और गाड़ियों में भर-भरकर पहुंचने लगे। परिक्रमा को लेकर भक्त इतने उत्साहित थे कि वो मंडलियों में भजन कीर्तन करते हुए चलते दिखाई दिए। इनमें महिलाएं, बच्चे, बड़े-बुजुर्गों समेत तमाम लोग शामिल थे।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

चौदह कोसी परिक्रमा के लिए प्रशासन की ओर से भी बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। पूरे मेला क्षेत्र को पांच जोन में विभाजित किया गया है। नया घाट इलाके में कंट्रोल रूप बनाया गया है, जहां से आला अधिकारी मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम नितीश कुमार, आईजी और एसएसपी पूरे मेला क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं।

परिक्रमा स्थल पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। सेवा शिविर लगाए गए हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। जलपान से लेकर चिकित्सीय सुविधा के भी इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिक्रमा मार्ग पर दुकानें सज गईं हैं। कहते हैं कि चौदह कोसी परिक्रमा करने से सारी मन्नतें पूरी होती हैं। यही वजह है कि इसमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

chaudhah kosi parikrama started,barefoot devotees on the path of faith,kartik fair started,sound of jai shri ram echoed

लगे जय श्रीराम के जयकारे

14 कोसी परिक्रमा के मुहूर्त से पूर्व ही जय श्रीराम के जयकारे के साथ भक्तों ने परिक्रमा शुरू कर दी। नाका हनुमानगढ़ी से बड़ी संख्या में भक्तों ने परिक्रमा का आगाज किया। नाका हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। पिछले दो वर्षों से कोरोना के चलते रामनगरी के पर्व-त्योहार प्रभावित रहे। कार्तिक परिक्रमा मेला भी इससे अछूता नहीं रहा। किसी तरह कोविड प्रोटोकाल के बीच परिक्रमा की परंपरा का निर्वहन होता रहा पर बाहरी श्रद्धालुओं पर रोक के चलते बहुत सारे भक्तों की परिक्रमा करने की कड़ी टूट गई थी। इस वर्ष फिर से नए उत्साह व जोश के साथ लाखों श्रद्धालु परिक्रमा के जरिए पुण्यार्जन को अयोध्या उमड़ चुके हैं।

अयोध्या, दर्शननगर, भीखापुर, देवकाली, जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी, मोदहा, सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर, सहादतगंज, अफीम कोठी आदि स्थानों से श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति की रौ में परिक्रमा शुरू कर दी। जय श्रीराम के उद्घोष व सीताराम नाम की धुन के बीच परिक्रमार्थी परिक्रमा पथ को नंगे पांव नापते नजर आए। महिला, पुरूष, बच्चे, वृद्ध भी पुर्ण्याजन करते दिखे तो साधु-संतों की टोली हरिकीर्तन करती परिक्रमा पथ पर आगे बढ़ती रही।

मंगलवार रात शुरू हुई परिक्रमा का प्रवाह शाम होते-होते और सघन हो गया। पूरी रात श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की। परिक्रमा बुधवार की रात 10:33 बजे तक चलेगी। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर भी लगे हुए थे। जलपान से लेकर चिकित्सा के पूरे इंतजाम परिक्रमा पथ पर खूब दिखे। आस्था के पथ पर चल रहे श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए भी हजारों हाथ उठे हुए मिले। दर्द निरोधक दवाएं और मलहम हाथों में लिए सेवा शिविरों में लोग खड़े थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप