न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Vaccination: आज से शुरू होगा ‘हर घर दस्तक’ अभियान, टीकाकरण में पिछड़े जिलों पर रहेगा खास फोकस

देश में चल रहे टीकाकरण अभियान (Coronavirus Vaccination) को गति देने के लिए केंद्र सरकार मंगलवार यानी आज धनवंतरी दिवस के अवसर पर ‘हर घर दस्तक’ मेगा-टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 9:24:08

Corona Vaccination: आज से शुरू होगा ‘हर घर दस्तक’ अभियान, टीकाकरण में पिछड़े जिलों पर रहेगा खास फोकस

देश में चल रहे टीकाकरण अभियान (Coronavirus Vaccination) को गति देने के लिए केंद्र सरकार मंगलवार यानी आज धनवंतरी दिवस के अवसर पर ‘हर घर दस्तक’ मेगा-टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। महीने भर तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण कवरेज में पिछड़े जिलों में घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन की खुराक लगाएंगे। बता दे, ऐसे लगभग 48 जिलों की पहचान की गई है जहां पात्र लाभार्थियों में से 50% से भी कम लोगों ने पहली खुराक ली है। सरकार का लक्ष्य है कि नवंबर 2021 तक सभी लोगों को कोरोना की पहली खुराक मिल जानी चाहिए।

रिपोर्टों के अनुसार, कोरोना वायरस समीक्षा बैठक कम टीकाकरण कवरेज वाले जिलों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जहां पहली खुराक पर 50% से कम कवरेज और दूसरी खुराक पर भी कम कवरेज है। पिछले सप्ताह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक कोरोना समीक्षा बैठक के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए ‘हर घर दस्तक’ अभियान के बारे में मीडिया को जानकारी दी थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बीते बुधवार (28 अक्टूबर) कहा था कि हम एक मेगा टीकाकरण अभियान ‘हर घर दस्तक’ अभियान की शुरुआत करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को घातक वायरस से बचाव के लिए पूर्ण टीकाकरण के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान मांडविया ने कहा, ‘कोई भी जिला ऐसा नहीं रहना चाहिए जहां पूर्ण टीकाकरण नहीं हो।’ केंद्रीय मंत्री के अनुसार, भारत में 77% योग्य आबादी को पहली खुराक के साथ कोरोना के खिलाफ टीका लगाया गया है, जबकि 32% लोगों को दोनों खुराक मिली हैं।

उन्होंने कहा कि 10 करोड़ से अधिक लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली है। जो लोग दूसरी खुराक के लिए पात्र हैं उन्हें टीका लगवाना चाहिए। टीकाकरण की गति और कवरेज में तेजी लाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश में 10।34 करोड़ से अधिक लोग ऐसे हैं जिन्होंने निर्धारित अंतराल के बाद दूसरी खुराक नहीं ली है। ऐसे में उनके लिए ही यह अभियान शुरू किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर