न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नींद नहीं टूटती तो हम भी जलकर मर जाते, नासिक हादसे में बाल-बाल बचे यात्रियों की आपबीती

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार देर रात ट्रक से टकराने के बाद यात्री बस आग का गोला बन गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Oct 2022 2:35:23

नींद नहीं टूटती तो हम भी जलकर मर जाते, नासिक हादसे में बाल-बाल बचे यात्रियों की आपबीती

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार देर रात ट्रक से टकराने के बाद यात्री बस आग का गोला बन गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस औरंगाबाद से नासिक की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में बस नंदुर नाका पर ट्रक से जा टकराई। इसके बाद बस में आग लग गई। वहीं, हादसे में बाल-बाल बचे यात्रियों ने उस दर्दनाक मंजर का आंखों देखा हाल बयां किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन लोगों की जान बाल-बाल बच पाई...

महिला यात्री अनीता चौधरी ने बताया कि बस में सभी यात्री सोए हुए थे। तभी हमें तेज आवाज सुनाई दी कि बस में आग लग गई है। किसी तरह मैं अपनी बेटी के साथ बाहर निकलने में कामयाब रही। हम भाग्यशाली हैं कि हम बच गए। हमारी नींद तुरंत ही खुल गई, इसलिए हम दरवाजे की तरफ भागे और जल्दी से बाहर निकल गए। अगर नींद नहीं टूटती तो हम भी जलकर मर जाते।

यवतमाल के रहने वाले एक अन्य यात्री पिराजी धोत्रे ने बताया कि मैं अपने चाचा के साथ बस में यात्रा कर रहा था। हम लोग दुर्घटना होते ही जल्दी से बस से बाहर निकल आए। तब तक बस में आग लग चुकी थी। मेरे एक चाचा को हादसे में चोटें आई हैं। हादसे का वो मंजर बेहद भयानक था। अभी भी उसे याद करके डर लग रहा है।

मुआवजे का ऐलान


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नासिक में बस हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। CM शिंदे ने साथ ही ये निर्देश भी दिए हैं कि घायलों को सरकारी खर्च पर तत्काल बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने हादसे की वजह जानने के लिए जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?