न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BSE Sensex पहली बार 71000 के पार, Nifty ने भी छुई नई ऊंचाई

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स सुबह 70,804.13 पर खुला। कुछ ही देर के अदंर यह 569.88 अंक उछलकर 71,084.08 के नए हाई पर पहुंच गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 4:38:39

BSE Sensex पहली बार 71000 के पार, Nifty ने भी छुई नई ऊंचाई

नई दिल्ली। शुक्रवार 15 दिसंबर को भी अपनी तेजी बरकरार रखते हुए नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 71,000 का लेवल क्रॉस किया। एनएसई निफ्टी भी नए हाई को टच कर गया। इससे शुरुआती कारोबार में निवेशकों की पूंजी दो लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख और विदेशी निवेशकों की ओर से निवेश जारी रहने से घरेलू बाजार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स सुबह 70,804.13 पर खुला। कुछ ही देर के अदंर यह 569.88 अंक उछलकर 71,084.08 के नए हाई पर पहुंच गया। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) शुरुआती कारोबार में 357 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त वाले आईटी शेयरों में एचसीएल टेक में 5 फीसदी, इंफोसिस में 4 फीसदी, टीसीएस में 4 फीसदी, टेक महिंद्रा में 3 फीसदी की तेजी है। टाटा स्टील में 3 फीसदी की तेजी है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार का कहना है कि इस महीने की पहली छमाही में तेजी के बाद गिरावट पर खरीदारी से बाजार मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि बाजार के लिए अब सबसे बड़ा ट्रिगर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड (10-वर्ष लगभग 3.95 प्रतिशत है) में तेज गिरावट है, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों में बड़े पूंजी प्रवाह को गति मिल रही है। चूंकि लार्ज कैप फाइनेंशियल और आईटी को उचित महत्व दिया जाता है और ये एफआईआई के पसंदीदा क्षेत्र रहे हैं, इसलिए ये क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखेंगे।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL Technologies, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर सुबह के सौदों के दौरान लाभ में रहे। नेस्ले, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक आईटीसी के शेयरों को नुकसान हुआ। एक दिन पहले सेंसेक्स 70,514.20 पर बंद हुआ था और 11 दिसंबर को इसने पहली बार 70,000 के स्तर को पार किया था।

NSE Nifty की चाल

एनएसई निफ्टी की बात करें तो यह इंडेक्स सुबह 21,287.45 पर खुला और फिर 21,355.65 के नए हाई पर पहुंचा। 14 दिसंबर को निफ्टी 21,182.70 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 14 दिसंबर को 3,570.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

2024 के लिए ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख ने बाजारों को एक और बूस्ट दिया है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने साल 2024 में कई रेट कट होने का संकेत दिया है। इससे बैंकिंग और आईटी सेक्टर उछाल पर हैं क्योंकि उन्हें डिमांड में रिकवरी की उम्मीद है। घरेलू शेयर बाजारों के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट्स में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इससे पहले घरेलू शेयर बाजारों को रेपो रेट में कोई बदलाव न किए जाने से किक मिली थी।

गुरुवार को कैसा था हाल

इसके पहले गुरुवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 33.57 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69,584.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 450.47 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 19.95 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 20,926.35 अंक पर बंद हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स