न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ अली खान हमला: मुंबई पुलिस ने कहा चाकू घोंपने से संबंधित नहीं है पूछताछ, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

मुंबई पुलिस ने खुलासा किया कि पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन लाए गए व्यक्ति का बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले से कोई संबंध नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 5:45:27

सैफ अली खान हमला: मुंबई पुलिस ने कहा चाकू घोंपने से संबंधित नहीं है पूछताछ, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया व्यक्ति बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले से संबंधित नहीं है। मुंबई पुलिस ने कहा, "सैफ अली खान पर हमले के मामले में अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।"

ज्ञातव्य है कि एक व्यक्ति, जिसका नाम अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, को कथित तौर पर बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने हमलावर जैसे दिखने वाले अन्य व्यक्तियों से पूछताछ करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि, अब अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जिस व्यक्ति से पूछताछ की गई थी, उसका अभिनेता पर चाकू से हमला करने के मामले से कोई संबंध नहीं था।

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि सैफ अली खान हमला मामले में "कोई अंडरवर्ल्ड गिरोह" शामिल नहीं था।

अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार रात उनके मुंबई स्थित आवास सतगुरु शरण अपार्टमेंट में हमला हुआ, जब एक घुसपैठिये ने अभिनेता पर चाकू से कई वार किए, जिससे अभिनेता के शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आईं। सैफ पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए टूटे हुए चाकू की वायरल तस्वीर जारी की गई है। इस चाकू को सर्जरी के बाद सैफ अली खान के शरीर से निकाला गया है, जिसकी तस्वीर लीलावती अस्पताल प्रशासन ने सार्वजनिक की है।

इससे पहले आज, लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने, जिन्होंने अभिनेता का ऑपरेशन किया था, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टरों ने बताया कि सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें जल्द ही आईसीयू से डिस्चार्ज कर एक विशेष कमरे में ले जाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ