Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : पिता ने नहीं दिलाया मोबाइल तो बेटे ने खा ली कीड़े मारने वाली चॉक, समय रहते बची जान

श्रीगंगानगर के गांव 81 एलएनपी में बीते दिन एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक दसवीं कक्षा के छात्र को पिता ने मोबाइल नहीं दिलाया तो उसने कीड़े मारने वाली चॉक खा ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 10:45:15

श्रीगंगानगर : पिता ने नहीं दिलाया मोबाइल तो बेटे ने खा ली कीड़े मारने वाली चॉक, समय रहते बची जान

श्रीगंगानगर के गांव 81 एलएनपी में बीते दिन एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक दसवीं कक्षा के छात्र को पिता ने मोबाइल नहीं दिलाया तो उसने कीड़े मारने वाली चॉक खा ली। गनीमत यह रही कि समय रहते घर वालों को इसका पता चल गया और उसे गांव निरवाणा के सीएचसी में भर्ती करवाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि किशोर के पिता उसे मोबाइल दिलाने पर राजी थे। सोमवार को मोबाइल दिलाने के लिए बाजार लेकर भी गए, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर पिता रुपए का इंतजाम नहीं कर पाए और इसी दौरान बेटे ने कीड़े मारने की चॉक खा गया। सीएचसी प्रभारी डॉ। दयाराम मीणा ने बताया की किशोर बालक ने जहरीली चॉक खाने पर परिजन उसे समय पर अस्पताल ले आए। किशोर की हालत स्थिर बनी हुई है। किशोर के परिजनों ने उसके कीड़े मारने वाला जहरीला चॉक निगल लेने की जानकारी दी है।
किशोर के पिता खेती करते हैं। परिजनों ने बताया कि किशोर पिछले कई दिन से मोबाइल लेने के लिए जिद कर रहा था। उसका कहना था कि उसे करीब दस हजार रुपए कीमत का टच स्क्रीन फोन चाहिए। किशोर पिछले दो तीन दिन से मोबाइल नहीं दिलाने से नाराज था। इस कारण वह स्कूल भी नहीं गया। बेटे की जिद को देखते हुए पिता ने किसी तरह से रुपए का इंतजाम करने की कोशिश की। पिता की जमीन इतनी कम है कि उससे पर्याप्त आय नहीं हो पाती। ऐसे में पिता सोमवार को बेटे को मोबाइल फोन दिलाने के लिए बाजार गए। वहां किसी से रुपए का इंतजाम करने की कोशिश की लेकिन इतनी बड़ी राशि का इंतजाम नहीं हो पाया और पिता-पुत्र लौट आए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका