न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर: पोखरे में पलटी डोंगी नाव, 6 लोग थे सवार, दो की मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीड़ा थाना क्षेत्र के बनगांवा नामक गांव में एक पोखरे में डोंगी नाव पलट गई, जिसमें दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। डोंगी पर कुल 6 लोग सवार थे और डूबने वाले दोनों युवक की उम्र 16 और 18 वर्ष थी। डोंगी नाव को डूबते देख बाहर खड़े एक युवक ने 3 को बचा लिया और एक स्वयं ही तैरकर बाहर आ गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 1:26:49

गोरखपुर: पोखरे में पलटी डोंगी नाव, 6 लोग थे सवार, दो की मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीड़ा थाना क्षेत्र के बनगांवा नामक गांव में एक पोखरे में डोंगी नाव पलट गई, जिसमें दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। डोंगी पर कुल 6 लोग सवार थे और डूबने वाले दोनों युवक की उम्र 16 और 18 वर्ष थी। डोंगी नाव को डूबते देख बाहर खड़े एक युवक ने 3 को बचा लिया और एक स्वयं ही तैरकर बाहर आ गया।

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों के शव पोखरे से बरामद कर लिए और पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल, घटना रविवार की है, जब युवक यहां पोखरे के किनारे खड़ी डोंगी नाव में सवार होकर पोखरे में आगे बढ़ गए और यह डोंगी नाव पलट गई।

गीड़ा थाना क्षेत्र के बनगांवा ग्राम पंचायत में एक पुराना पोखरा है, जिसमें पट्टे पर मछली पालन किया जाता है। शनिवार को इस पोखरे की सफाई करवाई गई थी और डोंगी नाव पोखरे के किनारे ही खड़ी कर दी गई। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे डोंगी नाव पर सवार होकर यह 6 लोग पोखरे में कुछ दूर आगे बढ़ गए। नाव के पलटने से इसमें सवार युवराज 12 वर्ष पुत्र अमित, ननिहाल आए 12 वर्षीय सत्यम, हिमांशू 13 वर्ष पुत्र किशोर, चंदन पुत्र सुभाष, आकाश 16 वर्ष पुत्र विशुन दयाल गौड़ तथा नंदेश्वर 18 पुत्र कृष्ण भान इस पोखरे में डूबने लगे।

बच्चों को डूबता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। पोखरे के पास ही मौजूद अनूप गौंड नामक युवक ने बिना किसी देरी के पोखरे में छलांग लगा दी और बांस के सहारे युवराज, सत्यम व हिमांशू को पानी से बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली। चंदन पुत्र सुभाष स्वंय ही तैरकर पोखरे से बाहर आ गया। इस तरह से चार युवकों की जान बच गई, लेकिन इस दौरान आकाश और नंदेश्वर पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और 112 नंबर पर घटना सूचना दी गई।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ आकाश और नंदेश्वर की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने एसडीआरएफ को बुला लिया। शाम करीब पौने चार बजे आकाश का शव मिल गया और करीब साढ़े 5 बजे नंदेश्वर की भी लाश भी पोखरे से बरामद कर ली गई। गीडा थाना प्रभारी ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी और बताया कि दो डूबे युवकों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। नायब तहसीलदार ने कहा कि प्रशासन की तरफ से दोनों युवकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात