न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां बनने के बाद दीपिका ने पहली बार किया रैंप वॉक, फैंस को लगी रेखा जैसीं, इन एक्ट्रेस ने भी बिखेरी चमक

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की जिंदगी में पिछले साल सबसे बड़ी खुशी का आगमन हुआ। उन्होंने शादी के 6 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Jan 2025 11:15:28

मां बनने के बाद दीपिका ने पहली बार किया रैंप वॉक, फैंस को लगी रेखा जैसीं, इन एक्ट्रेस ने भी बिखेरी चमक

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की जिंदगी में पिछले साल सबसे बड़ी खुशी का आगमन हुआ। उन्होंने शादी के 6 साल बाद बेटी दुआ का स्वागत किया। दुआ का जन्म 8 सितंबर को हुआ था। दीपिका तब से ही उसकी परवरिश में बिजी हैं, जबकि रणवीर कुछ समय का ब्रेक लेकर अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। दीपिका फिलहाल अपना पूरा वक्त दुआ के साथ गुजारना चाहती हैं। मां-बेटी को एक-दो मौके पर एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस बीच मां बनने के बाद दीपिका को पहली बार रैंप वॉक करते हुए देखा गया।

दीपिका का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मौका था मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के फैशन इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने का। दीपिका के लुक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान दीपिका व्हाइट कलर के लॉन्ग कोट, लूज व्हाइट पैंट में नजर आईं। दीपिका का ये लुक देखने के बाद लोगों को सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का पुराना स्टाइल याद आ गया। हेयर स्टाइल से लेकर आउटफिट तक रेखा जैसा लगा।

दीपिका ने लुक को काले दस्ताने और माणिक से सजे एक सुनहरे क्रॉस हार के साथ लुक पूरा किया। दीपिका ने एक चोकर और रत्नों वाले कंगन भी पहने हुए थे। दीपिका के लिए कमेंट्स की झड़ी लग गई है। कोई उनकी तारीफ कर रहा है, तो कुछ लोग उन्हें ट्रॉल भी कर रहे हैं। दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी। इसमें उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी।

सब्यसाची की इवेंट में नजर आईं आलिया भट्ट और अनन्या पांडे भीं

सब्यसाची की इस इवेंट में और भी कई सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस आलिया भट्ट का लुक भी सामने आया है। आलिया ने इस दौरान ब्लैक साड़ी पहनीं। अनन्या पांडे ने पोल्का डॉट्स वाली एक ब्लैक शीयर मिनी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने इस आउटफिट को ब्लैक स्टॉकिंग्स, गोल्ड मेटैलिक शूज और बोल्ड इयररिंग्स के साथ पेयर किया। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और उनके पति सिद्धार्थ का मैचिंग ब्लैक आउटफिट में शाही अंदाज दिखा।

अदिति ने जहां ब्लैक फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट पहना वहीं, सिद्धार्थ ने एक खूबसूरत ब्लैक सूट पहना। बिपाशा बसु भी इस कार्यक्रम का हिस्सा रहीं। उन्होंने ब्लैक साड़ी बड़े ही खूबसूरत अंदाज में कैरी की। बिपाशा ने बालों में लाल गुलाब भी लगाया। अभिनेत्री कुशा कपिला ने ब्लैक साड़ी पहन रखी थी। शरवरी वाघ ने भी ब्लैक साड़ी पहनी थी। शरवरी ब्लैक गोल्डन कॉलर ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लगीं। शबाना आजमी का ब्लैक साड़ी में ग्लैम लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ