न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BMC चुनाव: सपा ने महा विकास अघाड़ी को दिया एक और बड़ा झटका, अकेले लड़ेगी चुनाव

बीएमसी चुनाव 2025: अबू आज़मी ने पुष्टि की कि समाजवादी पार्टी बीएमसी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और अच्छे उम्मीदवारों को टिकट देगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Jan 2025 7:18:40

BMC चुनाव: सपा ने महा विकास अघाड़ी को दिया एक और बड़ा झटका, अकेले लड़ेगी चुनाव

मुम्बई। महाविकास अघाड़ी को एक और बड़ा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की और कहा कि वह बीएमसी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

समाजवादी पार्टी की ओर से की गई इस घोषणा से यह स्पष्ट हो गया है कि सपा और कांग्रेस के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। सपा के इस ऐलान के बाद महाराष्ट्र में फिर से महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका लग सकता है।

विशेष सूत्रों के अनुसार, सपा ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस बीच, सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि एमवीए में कोई तालमेल नहीं है और उद्धव ठाकरे पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि एमवीए बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेगी।

अबू आजमी ने पुष्टि की कि समाजवादी पार्टी बीएमसी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और अच्छे उम्मीदवारों को टिकट देगी। उन्होंने यह भी कहा कि सपा ने चुनाव की तैयारियां शुरू करने का आदेश दे दिया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में भी नहीं बनी थी बात

बीएमसी चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने के फैसले की तरह ही सपा ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़कर बहुत नुकसान किया था। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सपा ने गठबंधन से पांच सीटें मांगी थीं, लेकिन गठबंधन ने सपा की यह मांग नहीं मानी जिसके बाद सपा ने अकेले चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया।

सारे घटनाक्रम के बाद सपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 17 सीटों पर अकेले मैदान में उतरने का फैसला किया था, जिसमें से सपा को दो सीट जीतने में भी कामयाबी मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर

राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव

सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका

दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान

कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष

संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या

मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री