न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में तेजी से फैल रहा Black Fungus, आने वाले दिनों में मरीजों का आंकड़ा होगा 1,000 के पार!

देशभर में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 9,000 से ज्यादा ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 May 2021 3:40:22

 दिल्ली में तेजी से फैल रहा Black Fungus, आने वाले दिनों में मरीजों का आंकड़ा होगा 1,000 के पार!

देशभर में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 9,000 से ज्यादा ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ चुके है। ब्लैक फंगस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार (Central Government) भी अब पूरी तरह से हरकत में आ गई है। देश में ब्लैक फंगस के‌ इंजेक्शन की भारी कमी है। इसको पूरा करने के लिए अब विदेशों से भी जल्द से जल्द मदद लेने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, दिल्ली में भले ही कोरोना के मामले कम हो रहे है लेकिन ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। दिल्ली में अब ‍कुल ‍613 मामले ब्लैक फंगस के रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। इन सभी मरीजों का इलाज दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, राज्य सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 1,000 पार हो सकती है।

दिल्ली के इन अस्पतालों में हो रहा ब्लैक फंगस का इलाज

दिल्ली सरकार ने ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए फिलहाल 3 सरकारी अस्पतालों लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दिलशाद गार्डन और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, ताहिर पुर में अलग सेंटर बनाए हैं।

इसके अलावा केंद्र सरकार के अधीनस्थ एम्स नई दिल्ली और झज्जर, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल और अन्य अस्पताल में ब्लैक फंगस मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

वहीं, प्राइवेट अस्पताल सर गंगाराम में भी बड़ी संख्या में म्यूकोर्मिकोसिस मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां पर अब तक 80 मरीज ब्लैक फंगस के भर्ती हो चुके हैं। लेकिन इन मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में लिपोसोमल एंफोटेरिसिन-बी‌ (Liposomal Amphotericin-B) इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है।

दिल्ली सरकार की माने तो वर्तमान में मरीजों के इलाज के लिए 6,000 इंजेक्शन की जरूरत है। लेकिन केंद्र से पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं।

बताया जाता है कि यह बीमारी ज्यादातर उन लोगों को अपनी चपेट में ले रही है जो कोविड मरीज हैं या फिर कोविड से ठीक हो चुके हैं या फिर डायबिटीज, कैंसर, जोड़ों की बीमारी और दूसरी अन्य बीमारियों से पहले से ही ग्रसित हैं। वह लगातार स्टेरॉइड आदि ले रहे हैं।

इस बीच देखा जाए तो दिल्ली में बढ़ते ब्लैक फंगस के मामलों और दवाई इंजेक्शन की भारी कमी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में भी जनहित याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार को कुछ इस हिदायत भी दी हैं। और कहा है कि दिल्ली को दूसरे राज्यों की डिमांड को भी देखना चाहिए। दूसरे राज्यों में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं।

ब्लैक फंगस दवा के इम्पोर्ट को ड्यूटी फ्री किया

उधर, आज गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्लैक फंगस के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा के इम्पोर्ट को ड्यूटी फ्री कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति दवा को इम्पोर्ट करता है तो उसे इसके लिए बॉन्ड देना होगा। कोर्ट ने कहा कि जब तक देश में दवा की सप्लाई कम है, तब तक मेडिसिन के इम्पोर्ट को ड्यूटी फ्री किया जाना चाहिए। कोर्ट ने ये भी कहा कि पीड़ित लोगों के जीवन को बचाने के लिए ये कदम उठाना जरूरी है। हाईकोर्ट ने कहा कि म्यूकरमाइकोसिस से पीड़ित हजारों लोगों की जान बचाने के लिए दवाओं की आवश्यकता है और केंद्र को तब तक इसपर सीमा शुल्क में छूट देने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए जब तक कि इसकी आपूर्ति कम है। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा, हम निर्देश देते हैं कि इस दवा (एम्फोटेरिसिन बी) का किसी भी व्यक्ति को असल सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना ही आयातक द्वारा अनुबंध पत्र प्रस्तुत किए जाने पर उस समय तक अनुमति दी जाए जब तक कि केंद्र इसपर फैसला नहीं ले लेती है।

व्हाइट फंगस से महिला के फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में हुए छेद

दिल्ली में ब्लैक फंगस के साथ-साथ व्हाइट फंगस के मामले भी बढ़ते जा रहे है. हाल ही में एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, के नामी अस्पताल सर गंगा राम में भर्ती एक 49 वर्षीय महिला के व्हाइट फंगस के चलते फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद हो गया है। ऐसे में महिला के पेट में पाइप डालकर करीब एक लीटर पस और बाइल द्रव्य निकला गया। इलाज जारी है और फिलहाल महिला की हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि यह महिला पिछले सप्ताह 13 मई, 2021 को सर गंगा राम अस्पताल के इमरजेंसी में लाई गई। जांच के दौरान महिला ने पेट में असहनीय दर्द की शिकायत की थी, इस बीच जांच में पता चला कि उल्टी के साथ महिला पेट के कब्ज़ से भी पीड़ित थी। यह भी पता चला है कि कुछ समय पहले महिला का कैंसर की वजह से एक वक्ष हटाया गया और चार हफ्ते पहले कीमोथेरेपी खत्म हुई थी। वहीं, फिलहाल मरीज सर्जरी के बाद ठीक है और कुछ दिनों के बाद उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी