उत्तर प्रदेश : भाजपा कार्यकर्ता पर दबंगों ने किया तमंचे से फायर, परिजनों से तहरीर के बाद ही दर्ज होगी रिपोर्ट
By: Ankur Mon, 31 Aug 2020 12:46:59
उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध की घटना प्रशासन और सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। इन घटनाओं से आमजन में खौफ पैदा होने लगता है। ऐसी ही एक घटना घटित हुई औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में जहां एक भाजपा कार्यकर्ता पर दबंगों ने तमंचे से फायर कर जान लेने की कोशिश की। गोली युवक के कान के पास लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। डॉक्टर्स द्वारा उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। फफूंद थाने की पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। परिजनों से तहरीर के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
गांव दौलतपुर निवासी दीपक कुमार तिवारी पुत्र नित्यानंद तिवारी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। वह तीन बार लगातार बूथ अध्यक्ष रह चुके हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 10 बजे वह गांव के बाहर लगे टावर पर चार्ज हो रहे अपने मोबाइल को लेने गए थे। तभी वहां पहले से घात लगाकर खड़े गांव के ही दो दबंगों ने उन्हें घेरकर गालीगलौज करते हुए डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसी बीच मारपीट कर रहे दबंगों ने दीपक पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। कान के पास गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
मौके पर पहुंचे अजीतमल सीओ व थाने पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल दीपक को अस्पताल भेजा। बाद में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को मौके पर 315 बोर कारतूस का खोखा मिला है। रविवार की दोपहर थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान ने बताया कि घटना के संबंध में घायल के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि घायल दीपक कुमार भाजपा के बूथ अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है। वर्तमान में उनके पास कोई पद नहीं हैं।
ये भी पढ़े :
# School Reopening / जानें स्कूल खोलने पर किस राज्य का क्या है मूड
# IPL 2020 : सुरेश रैना के आईपीएल छोड़ भारत लोटने का कारण बना धोनी से विवाद!
# IPL 2020 : आईपीएल में कोरोना की दस्तक पर बोले BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली
# दिल्ली / 7 सितंबर से शुरू हो रही मेट्रो, जानिए यात्रा को लेकर आपके सारे सवालों के जवाब