न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल में गरजे मोदी, TMC सरकार शिक्षा में करती है चोरी, माँ, माटी, मानुष का कर रही भक्षण

जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर जनता से कहा कि विपक्षी लोग आरक्षण छीन लेना चाहते है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 19 May 2024 5:03:52

पश्चिम बंगाल में गरजे मोदी, TMC सरकार शिक्षा में करती है चोरी, माँ, माटी, मानुष का कर रही भक्षण

पुरुलिया। 7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के 4 चरण हो चुके हैं। पांचवाँ चरण चालू है। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया पहुंचे। जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर जनता से कहा कि विपक्षी लोग आरक्षण छीन लेना चाहते है। बंगाल की टीएमसी भी उनके साथ खड़ी है। क्या आप अपना आरक्षण लूटने देंगे? आप लोग इन लोगों का वोट बैंक नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा TMC सरकार एससी/एसटी परिवार की बहनों को इंसान ही नहीं समझते। TMC सरकार अपने नेता शेख शाहजहां को बचाने के लिए संदेशखाली की बहनों को ही दोषी ठहरा रहे हैं, उनके चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं। जिस तरह की भाषा टीएमसी के लोग संदेशखाली की बहनों के लिए बोल रहे हैं, इसका जवाब बंगाल की हर बेटी अपने वोट से टीएमसी को तबाह कर के देगी।

TMC ये कह कर सत्ता में आई थी कि वह मां, माटी, मानुष की रक्षा करेगी। आज TMC मां, माटी, मानुष का ही भक्षण कर रही है। बंगाल की महिलाओं का भरोसा TMC से टूट गया है। संदेशखाली में जो पाप हुआ है, उसने पूरे बंगाल की बहनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

पश्चिम बंगाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मोदी बोले, टीएमसी सरकार शिक्षा में भी चोरी करती है, इन लोगों के पास नोटों के पहाड़ मिल रहे है। ये चोर लूटेरे है। मैंने कहा था मैं भ्रष्टाचारियों को जीने नहीं दूंगा और अब कह रहा हूं इन लोगों को जेल से बाहर रहने नहीं दूंगा। 4 जून से इन लोगों की जिंदगी जेल में निकलेगी। मोदी इन लोगों से लूटा हुआ पैसा पकड़ रहा है। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि पीड़ितों को पैसा वापस मिले। टीएमसी की सरकार शिक्षा में भी चोरी करती है।

बाबा साहेब अंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन आज इंडी गठबंधन वाले धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। कर्नाटक में इन लोगों ने OBC कोटे का आरक्षण मुसलमानों को दे दिया, TMC इस साजिश में कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस के साथ खड़ी है।

पुरुलिया ने मोदी को, भाजपा को असीम स्नेह दिया है। मोदी आज यहां आपसे वोट मांगने नहीं आया, बल्कि मैं आज यहां आप सबसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। मुझे विकसित भारत के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए, मुझे आत्मनिर्भर भारत के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन