न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी अध्यक्ष बोले- 'लेना-देना नहीं', विपक्ष आगबबूला, सुप्रीम कोर्ट और CJI पर ऐसा क्या कहा BJP सांसद निशिकांत दुबे ने?

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश पर दिए गए बयान से राजनीतिक घमासान मच गया है। पार्टी ने खुद को उनके निजी विचारों से अलग बताया है। जानिए पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 8:39:37

बीजेपी अध्यक्ष बोले- 'लेना-देना नहीं', विपक्ष आगबबूला, सुप्रीम कोर्ट और CJI पर ऐसा क्या कहा BJP सांसद निशिकांत दुबे ने?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सुप्रीम कोर्ट और देश के मुख्य न्यायाधीश को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान ने बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। विपक्ष ने इस पर गहरी नाराज़गी जताई है, वहीं बीजेपी ने खुद को उनके बयान से अलग कर लिया है। दुबे के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने भी सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी।

विवाद गहराने पर शनिवार को बीजेपी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए दोनों नेताओं के बयानों से दूरी बना ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन टिप्पणियों को सांसदों के निजी विचार बताते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। नड्डा ने अपने पोस्ट में कहा, “बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा द्वारा देश की न्यायपालिका और मुख्य न्यायाधीश को लेकर की गई टिप्पणियां उनके व्यक्तिगत विचार हैं। पार्टी इनसे सहमत नहीं है।”

'अगर कोर्ट ही कानून बनाएगा, तो संसद को बंद कर दो' – निशिकांत दुबे

झारखंड के गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे अपने तीखे बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि अगर कानून बनाने का कार्य सिर्फ सुप्रीम कोर्ट को ही करना है, तो फिर संसद और विधानसभाओं को बंद कर देना चाहिए।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में दुबे ने आरोप लगाया कि देश में ‘धार्मिक युद्ध’ भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाएं लांघ रहा है। अगर हर मुद्दे के लिए सुप्रीम कोर्ट का ही रुख करना है, तो फिर संसद और विधानसभाएं क्यों चल रही हैं?'

उन्होंने आगे कहा, 'एक समय था जब अनुच्छेद 377 के तहत समलैंगिकता को अपराध माना गया था। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने भी कहा कि केवल दो लिंग होते हैं – पुरुष और महिला। हिंदू, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन – सभी समुदाय समलैंगिकता को अपराध मानते हैं। लेकिन एक सुबह सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया और इसे समाप्त कर दिया।'

दुबे ने यह भी कहा, “संविधान का अनुच्छेद 141 कहता है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय सभी अदालतों पर लागू होते हैं। लेकिन अनुच्छेद 368 यह स्पष्ट करता है कि संसद को कानून बनाने का अधिकार है, जबकि सुप्रीम कोर्ट का काम केवल उन कानूनों की व्याख्या करना है। अब सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति और राज्यपालों से पूछ रहा है कि उन्हें विधेयकों पर क्या करना चाहिए।”

'आप संसद को निर्देश देंगे?' – निशिकांत दुबे का सवाल

दुबे ने सुप्रीम कोर्ट की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, 'जब राम मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि या ज्ञानवापी से जुड़े मुद्दे उठते हैं, तो कोर्ट कागज मांगता है। लेकिन मुगलों के समय बनी मस्जिदों के लिए पूछा जाता है कि प्रमाण कहां हैं? सुप्रीम कोर्ट देश को अराजकता की ओर ले जा रहा है।'

उन्होंने तीखे लहजे में कहा, 'राष्ट्रपति, जो मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करते हैं, और संसद, जो देश के लिए कानून बनाती है – क्या आप उन्हें निर्देश देंगे? आपने यह नया कानून कैसे बना दिया कि राष्ट्रपति को तीन महीने में कोई फैसला लेना होगा? यह सब देश को अराजकता की ओर ले जाने की कोशिश है।'

दुबे ने अंत में कहा कि जब संसद का सत्र चलेगा, तब इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा होगी।

गौरतलब है कि निशिकांत दुबे का यह बयान उस समय आया है जब सुप्रीम कोर्ट वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं