Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश में सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल! BJP-TDP और जनसेना में होगा गठजोड़

आंध्र प्रदेश में होने वाले आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी और अभिनेता पवन कल्याण की पार्टी जनसेवा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Mar 2024 1:50:28

आंध्र प्रदेश में सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल! BJP-TDP और जनसेना में होगा गठजोड़

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में होने वाले आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी और अभिनेता पवन कल्याण की पार्टी जनसेवा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। इस बीच फाइनल बातचीत के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और जनसेना अध्यक्ष पवन कल्याण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे हैं। इसके बाद गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है।

यह तब आया है जब दोनों पार्टियां लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बातचीत कर रही थीं। यह सौदा शुक्रवार आधी रात के करीब तय हुआ। समझौते के मुताबिक, कुल 24 लोकसभा सीटों में से जन सेना और भाजपा को करीब 8 सीटें मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा क्षेत्र हैं।

इसके साथ ही विधानसभा की सीटों पर भी बात बन गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों को विधानसभा की लगभग 30 सीटों पर चुनाव लड़ने को मिलेगा। भाजपा आंध्र प्रदेश में अपना प्रतिनिधि भेज रही है और चंद्रबाबू नायडू की 'घर वापसी' की घोषणा करते हुए एक त्रि-पक्षीय प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। दरअसल, चंद्रबाबू नायडू पिछले तीन दिनों से दिल्ली में ही रुके हुए थे। बात तय होने के बाद वो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करके वापस हैदराबाद लौट जाएंगे।

इस बीच, टीडीपी के वरिष्ठ नेता किंजरापु अत्चन्नायडू ने विजयवाड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चंद्रबाबू नायडू भाजपा नेताओं के निमंत्रण पर दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, ''प्रारंभिक चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं। टीडीपी, बीजेपी और जन सेना ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।''
शुक्रवार को, टीडीपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद के रवींद्र कुमार ने कहा कि भाजपा, जन सेना और उनकी पार्टी ने सैद्धांतिक रूप से आगामी चुनावों के लिए एक साथ काम करने का फैसला किया है और तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है।

टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के साथ विचार-विमर्श करने के एक दिन बाद, कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए "गठबंधन के उद्देश्य" के लिए प्रारंभिक चर्चा हुई थी। जो आंध्र प्रदेश में एक साथ आयोजित किये जाते हैं। जन सेना अध्यक्ष और अभिनेता पवन कल्याण भी यहां शाह के आवास पर डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली चर्चा का हिस्सा थे।

लोकसभा के साथ होने हैं विधानसभा चुनाव

आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर देरी हो रही थी। वहीं, कुछ सीटों और उम्मीदवारों को लेकर भाजपा और तेलुगूदेशम पार्टी में मतभेद भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा 25 सीटों में से 6 सीटों की मांग कर रही थी, जबिक टीडीपी 4 सीटें देने के लिए तैयार थी। ऐसे में ये फॉर्मूला तय किया गया कि भाजपा और जनसेना दोनों मिलकर 8 लोकसभा सीट और 30 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology