Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Singapore Corona Variant: मनीष सिसोदिया बोले- केंद्र को बच्चों की नहीं, सिंगापुर की चिंता

मुद्दा सिंगापुर नहीं, मुद्दा हमारे बच्चे हैं। हमारे वैज्ञानिक, सुप्रीम कोर्ट कह रहे हैं कि तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा खतरा है तो केंद्र सरकार को देश के बच्चों की चिंता करनी चाहिए। भाजपा को सिंगापुर में अपनी छवि की चिंता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 May 2021 2:45:41

Singapore Corona Variant:  मनीष सिसोदिया बोले- केंद्र को बच्चों की नहीं, सिंगापुर की चिंता

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा 'सिंगापुर कोरोना वेरिएंट' को लेकर दिए बयान पर अब सियासत गरमा गई है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी के बयान पर पलटवार किया है। सिसोदिया ने कहा - मुद्दा सिंगापुर नहीं, मुद्दा हमारे बच्चे हैं। हमारे वैज्ञानिक, सुप्रीम कोर्ट कह रहे हैं कि तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा खतरा है तो केंद्र सरकार को देश के बच्चों की चिंता करनी चाहिए। भाजपा को सिंगापुर में अपनी छवि की चिंता है।

सिसोदिया ने कहा- दिल्ली मुख्यमंत्री ने कल सिंगापुर की स्थिति के बारे में बात की थी, जिसमें बताया गया था कि वहां बच्चों पर कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। भाजपा ने आज इस पर बहुत घटिया राजनीति शुरू की है। मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के स्ट्रेन के बारे में बोला। भाजपा को सिंगापुर की चिंता है जबकि मुख्यमंत्री को बच्चों की चिंता है। सिसोदिया ने कहा कि लंदन में एक नया स्ट्रेन आया था। वैज्ञानिकों ने भी अलर्ट किया था, लेकिन भारत सरकार की नाकामी की वजह से हजारों लोगों की जान चली गई है। भारत सरकार इस स्ट्रेन से ना अलर्ट हुई और ना ही कोई कदम उठाये। जिसका खामियाजा आज पूरा देश उठा रहा है।

सिसोदिया ने कहा- भाजपा को विदेश और सिंगापुर में अपनी छवि मुबारक हो हम तो देश के बच्चों की चिंता करेंगे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताई थी कड़ी आपत्ति

बता दे, सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा कोविड-19 के 'सिंगापुर वेरिएंट' वाले बयान पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि वे देश की आवाज नहीं हैं। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से कहा था कि सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द की जानी चाहिए क्योंकि सिंगापुर में आया घातक कोरोना वायरस का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है जो भारत में महामारी की तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर सरकार ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। इस बाबत सिंगापुर की सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब भी किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार अपने ट्वीट में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री 'भारत की आवाज नहीं हैं।' विदेश मंत्री ने कहा- 'सिंगापुर और भारत कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में भागीदार रहे हैं। हम ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता के रूप में सिंगापुर की भूमिका की सराहना करते हैं। हमारी मदद करने के लिए सैन्य विमान तैनात करना हमारे असाधारण संबंधों की ओर इशारा करता है। हालांकि लोगों को पता होना चाहिए कि उनकी गैर-जिम्मेदार टिप्पणियां लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए मैं स्पष्ट कर दूं दिल्ली के सीएम को इस पर बोलने का अधिकार नहीं है।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका