Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में कोरोना से जाती रही लोगों की जान, लेकिन पैक रखे रहे 207 वेंटिलेटर; स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई

कोरोना की दूसरी लहर में बिहार में लोगों की जान जाती रही लेकिन राज्य के 36 जिलों में 207 वेंटिलेटर की पैकिंग तक नहीं खुल पाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 May 2021 4:01:22

बिहार में कोरोना से जाती रही लोगों की जान, लेकिन पैक रखे रहे 207 वेंटिलेटर; स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई

कोरोना की दूसरी लहर में बिहार में लोगों की जान जाती रही लेकिन राज्य के 36 जिलों में 207 वेंटिलेटर की पैकिंग तक नहीं खुल पाई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की दलील है कि वेंटिलेटर ऑपरेट करने वाले लोग नहीं हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल नहीं किया गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर इसलिए इंस्टॉल नहीं हो पाए, क्योंकि इन्हें चलाने के लिए 140 ऑपरेटर चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के पास केवल 77 ऑपरेटर ही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात

अपनी सफाई में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि वेंटिलेटर सिर्फ एक मशीन नहीं है जिसे बेड से जोड़ देने के बाद वह वेंटिलेटर बेड बन जाएगा। बेड के हिसाब से एनेस्थीसिस्ट की भी जरूरत पड़ती है। हमारे पास एनेस्थीसिस्ट नहीं हैं, इसलिए वेंटिलेटर रहते हुए भी उन्हें इंस्टॉल कर पाना संभव नहीं हो पाया। हमने एक साल में तीन बार एनेस्थीसिस्ट की भर्ती करने की कोशिश की लेकिन हमें 140 की जगह सिर्फ 77 लोग मिले। हमने यह घोषणा भी कि 1.5 लाख रुपए सैलरी देंगे, लेकिन तब भी लोग नहीं आए।

पांडेय ने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि टेक्निशियन की कमी के चलते वेंटिलेटर का उपयोग नहीं हो रहा है। यह झूठ है, सच यह है कि टेक्निशियन वेंटिलेटर ऑपरेट नहीं करता है। वह सिर्फ सहयोग करता है। मुख्य काम एनेस्थीसिस्ट का है। इसीलिए हमने यह निर्णय लिया था कि निजी अस्पतालों में जहां मैनपावर है और वेंटिलेटर ऑपरेट करने की व्यवस्था है, उन्हें वेंटिलेटर दिए जाएंगे। इसके तहत पटना समेत कई जिलों में वेंटिलेटर निजी अस्पतालों को दिए गए हैं। यह फैसला लोगों की सुविधा के लिए किया गया है। ​​​​​​​

बता दे वेंटिलेटर निजी अस्पतालों में लगाने का आदेश 2 मई को जारी हुआ था, लेकिन 16 दिन बीतने के बाद भी अब तक केवल दो दर्जन वेंटिलेटर ही निजी अस्पतालों में इंस्टॉल हो पाए हैं। मंगलवार को 111 मरीजों की हुई मौत

बता दे, बिहार में मंगलवार को 6,286 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 111 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के भीतर ही 11174 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 924 मामले प्रकाश में आए हैं। इसके अलावा, अररिया में 218, अरवल में 87, औरंगाबाद में 129, बेगूसराय में 273, भागलपुर में 111, दरभंगा में 108, पूर्वी चंपारण में 266, गया में 163, गोपालगंज में 424, जमुई में 60, कैमूर में 51, कटिहार में 137, खगड़िया में 59, किशनगंज में 193, लखीसराय में 87, मधेपुरा में 145, मधुबनी में 191, मुंगेर में 135, मुजफ्फरपुर में 211, नालंदा में 232, नवादा में 68, पूर्णिया में 360, रोहतास में 50, सहरसा में 108, समस्तीपुर में 217, सारण में 149, सीतामढ़ी में 95, सिवान में 153, सुपौल में 265, वैशाली में 181 तथा पश्चिम चंपारण में 206 कोरोना मरीज सामने आए। बिहार में मंगलवार को 52007 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया। इसमें 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं। प्रदेश में अबतक 9310946 लोग टीका ले चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका