Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय ओलम्पिक संघ का बड़ा फैसला, कुश्ती फेडरेशन के लिए 24 घंटे में बनेगी एक महिला सहित तीन सदस्यीय एड हॉक कमेटी

कुश्ती फेडरेशन चलाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ 24 घंटे के भीतर एड हॉक कमेटी बनाएगा। यह एक तीन सदस्यीय कमेटी होगी, जिसमें एक महिला भी शामिल होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Dec 2023 4:34:19

भारतीय ओलम्पिक संघ का बड़ा फैसला, कुश्ती फेडरेशन के लिए 24 घंटे में बनेगी एक महिला सहित तीन सदस्यीय एड हॉक कमेटी

नई दिल्ली। कुश्ती फेडरेशन चलाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ 24 घंटे के भीतर एड हॉक कमेटी बनाएगा। यह एक तीन सदस्यीय कमेटी होगी, जिसमें एक महिला भी शामिल होगी। इस कमेटी को बनाने का ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब खेल मंत्रालय ने रविवार (24 दिसंबर) को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की मान्यता रद्द कर दी।

वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब कुश्ती फेडरेशन चलाने के लिए इस तरह की किसी समिति का गठन किया गया है। इस साल अप्रैल में भी पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के चलते दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। इस समिति में IOA कार्यकारी परिषद के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा और संघ की उत्कृष्ट योग्यता वाली खिलाड़ी सुमा शिरूर को शामिल किया गया था।

गौरतलब है कि कुश्ती महासंघ में लंबे समय से जारी विवाद के बीच खेल मंत्रालय ने रविवार को न सिर्फ WFI की मान्यता रद्द की, बल्कि संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को भी सस्पेंड कर दिया। मंत्रालय ने यह कार्रवाई कुश्ती संघ जूनियर नेशनल चैंपियनशिप को उत्तर प्रदेश के गोंडा में कराने का ऐलान के बाद की।

पिछले पदाधिकारियों का प्रभाव


खेल मंत्रालय का कहना है कि कुश्ती संघ ने इस फैसले में डब्ल्यूएफआई के संविधान के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है और यह WFI के प्रावधानों और नेशनल स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट कोड का उल्लंघन हैं। इस तरह के फैसले कार्यकारी समिति लेती है।

खेल मंत्रालय ने कहा कि ऐसा लगता है कि नए कुश्ती संघ ने खेल संहिता की पूरी तरह अनदेखी की है और इस पर पिछले पदाधिकारियों का प्रभाव भी दिखाई देता है।
जेपी नड्डा से मिले बृजभूषण सिंह

इससे पहले संजय सिंह के सस्पेंड होने के बाद कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद ने बृजभूषण सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि संजय सिंह मेरे रिश्तेदार नहीं हैं। कुश्ती महासंघ को लेकर जो भी फैसला लेना है, वो चुने हुए लोग लेंगे। सबकी सहमति से फैसला लिया जाएगा।

साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का किया था ऐलान

संजय सिंह को बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है। ऐसे में उनकी जीत के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था, जबकि बजरंग पूनिया ने सरकार को अपना पद्मश्री अवार्ड वापस लौटा दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका