न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: भरतपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन श्रद्धालुओं की मौत

राजस्थान के भरतपुर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कुंभ मेला से लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 11:19:10

राजस्थान: भरतपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन श्रद्धालुओं की मौत

राजस्थान के भरतपुर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कुंभ मेला से लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा, गाड़ी का ड्राइवर और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। यह हादसा इतना भयानक था कि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की छत उड़ गई और साइड पिलर और दरवाजे चकनाचूर हो गए।

इटावा के पास हुआ हादसा

यह हादसा कुंभ से लौटते वक्त इटावा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट गाड़ी तेज रफ्तार में थी, जो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में उटारदा निवासी लीला देवी, बिजवारी निवासी बच्चू सिंह और कमलेश की मौत हो गई। वहीं, कार ड्राइवर मोहन सिंह और राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों के शव उनके गांव भेज दिए गए हैं, जबकि घायलों का इलाज डॉक्टर्स की निगरानी में चल रहा है। गाड़ी के एयरबैग खुलने की वजह से घायल व्यक्तियों की जान बच सकी है।

‘दामाद के कहने पर बनाया था प्लान’

विजवारी गांव के बालकृष्ण ने बताया, “बच्चू सिंह और कमलेश का महाकुंभ जाने का कोई खास इरादा नहीं था, लेकिन उनके दामाद मोहन सिंह ने उनसे कुंभ जाने की बात कही थी, तो उन्होंने खुशी-खुशी यह यात्रा तय की। जब वे कुंभ जा रहे थे, तो दोनों बेहद खुश थे। दोनों ने गांव के कुछ लोगों से कहा था कि हम महाकुंभ जा रहे हैं, आपके लिए जल और प्रसाद लेकर आएंगे। प्रसाद और जल तो नहीं आया, लेकिन दोनों के शव गांव वापस लौट आए। जब हम उनकी बातों को याद करते हैं तो हर किसी की आंखों में आंसू आ जाते हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी