न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'खूनी पेड़' : कुंभ जा रहे 3 लोगों की मौत, डेढ़ घंटे बाद बाइक सवार 4 युवकों की जान को मुसीबत में डाला

राजस्थान के भरतपुर में स्टेट हाईवे पर एक पेड़ की वजह से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 9:12:13

'खूनी पेड़' : कुंभ जा रहे 3 लोगों की मौत, डेढ़ घंटे बाद बाइक सवार 4 युवकों की जान को मुसीबत में डाला

राजस्थान के भरतपुर में स्टेट हाईवे पर एक पेड़ की वजह से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई। हादसा भरतपुर-बयाना हाईवे पर सदर थाना क्षेत्र के नगला कुरवारिया के पास हुआ। बुधवार को कुंभ मेले के लिए जा रही एक कार इस पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के कुछ ही देर बाद एक बाइक पर सवार चार लोग भी इसी पेड़ से टकरा गए। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पेड़ को हटाने और हाईवे पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

दरअसल, भरतपुर में बयाना सदर थाना इलाके के नगला कुरवारिया के पास बुधवार शाम 7:30 बजे ट्रेलर चालक सड़क किनारे लगे पेड़ के चक्कर में सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर कार को टक्कर मारने के बाद खाद-बीज भंडार की दुकान में जा घुसा। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। ट्रेलर ड्राइवर समेत 2 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह पिचक गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शव और घायल को खींचकर बाहर निकाला। सदर थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि कार सवार हादसे में जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मबाद निवासी गोपाल (32) पुत्र बनेसिंह गुर्जर, करौली के सूरौठ थाना इलाके के ताहरपुर निवासी लाखन सिंह पुत्र रतिराम और बिसूरी निवासी रामचंद्र की मौत हो गई। कार सवार करौली के खेड़ा राजगढ़ निवासी भल्लू पुत्र रमेश घायल हुआ है। उसे उज्जैन सीएचसी से रेफर किया गया है। फिलहाल वह भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

bharatpur,accident,bharatpur bayana accident,kumbh,truck,tree

डेढ़ घंटे बाद उसी पेड़ से टकराई बाइक, 4 युवक घायल

इस हादसे के एक घंटे बाद इसी पेड़ से बाइक टकराने से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें भी पुलिस ने एम्बुलेंस के सहयोग से बयाना अस्पताल पहुंचाया। एक की गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। इनकी पहचान उच्चैन निवासी अरविंद पुत्र सुनील, रोहित पुत्र राजन जाटव, हिमांशु और रवि पुत्र गोगी के रूप हुई है। रवि की हालत गंभीर है, जिसे आरबीएम अस्पताल भेजा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी