Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : दुल्हन को सजाने के लिए स्कूटी पर निकली थी दो बहनें, संतुलन बिगड़ने से नदी में गिरी, डूबी दोनों

दुल्हन को सजाने के लिए स्कूटी पर निकली दो बहनों का संतुलन बिगड़ने से वे नदी में जा गिरी और डूब गई। एक बहिन की लाश निकाली जा चुकी हैं जबकि दूसरी की तलाश की जा रही हैं। दोनों ब्यूटीशियन हैं और बड़गांव की रहने वाली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 3:14:17

उदयपुर : दुल्हन को सजाने के लिए स्कूटी पर निकली थी दो बहनें, संतुलन बिगड़ने से नदी में गिरी, डूबी दोनों

उदयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां दुल्हन को सजाने के लिए स्कूटी पर निकली दो बहनों का संतुलन बिगड़ने से वे नदी में जा गिरी और डूब गई। एक बहिन की लाश निकाली जा चुकी हैं जबकि दूसरी की तलाश की जा रही हैं। दोनों ब्यूटीशियन हैं और बड़गांव की रहने वाली हैं। दोनों बड़गांव से चावंड के लिए निकली। इसी बीच सराड़ा थाना क्षेत्र के बाणा और थरोड़ा के बीच गोमती नदी पुल पर सामने से वाहन आ गया। अचानक वाहन देख स्कूटी चला रही युवती घबरा गई। जिसके चलते असंतुलित होकर दोनों बहनें स्कूटी समेत नदी में गिर गईं। सूचना मिलते ही सराड़ा थानाधिकार अनिल कुमार विश्नोई और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से जशोदा का शव निकाल लिया गया। जबकि रेखा के शव की अब भी तलाश जारी है। दोनों महिलाएं शादीशुदा हैं।
घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। दोनों बहनें गोमती पुलिस से करीब 10 फीट नीचे पानी में जा गिरीं। नदी में 15 से 20 फीट पानी है। दोनों बहनों को तैरना नहीं आता था। इसके चलते दोनों डूब गईं। इनमें से एक का शव निकाल लिया गया। जबकि दूसरी बहन की तलाश जारी है। दोनों बहनों के दो-दो बच्चे हैं। अब तक मिली जानकारी में सामने आया कि जशोदा जोशी (32) और रेखा जोशी (33) बड़गांव से लगभग 15 किलोमीटर दूर चावंड में दुल्हन को सजाने के लिए स्कूटी से निकली थीं। जहां हादसा हुआ वह पुल क्षतिग्रस्त था। जो घर से करीब 5 किलोमीटर दूर था। दोनों तरफ न रैलिंग है, न ही दीवार। ऐसे में संतुलन बिगड़ने से दोनों सीधी नदी में गिर गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुल की शिकायत कई बार पीडब्ल्यूडी को दी जा चुकी है। मगर अब तक सुध नहीं ली गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका