न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर : कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में गई तीन लोगों की जान, 6 साल के मासूम को नहीं आई कोई खरोंच

गुरुवार रात जैसलमेर में एक भयानक हादसा देखने को मिला जहां कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोगों की जान चली गई लेकिन 6 साल के मासूम को कोई खरोंच नहीं आई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 12:11:24

जैसलमेर : कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में गई तीन लोगों की जान, 6 साल के मासूम को नहीं आई कोई खरोंच

गुरुवार रात जैसलमेर में एक भयानक हादसा देखने को मिला जहां कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोगों की जान चली गई लेकिन 6 साल के मासूम को कोई खरोंच नहीं आई। वहीं दो लोग गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी पिचक गई। घायलों को रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जवाहर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का प्राथमिक उपचार कर जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दुर्घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटना में शामिल ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

सदर थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे एक परिवार बड़ौदा से जैसलमेर घूमने आ रहा था। उनकी कार जैसलमेर से करीब 30 किलोमीटर पहले एक ट्रक से टकरा गई। भीषण भिड़ंत में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 अन्य गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। रास्ते से गुजरते लोगों ने घायलों को निजी गाड़ियों से जवाहर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में एक और गंभीर घायल की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया। घटना में एक 6 साल का मासूम बाल बाल बच गया। पुलिस ने जानकारी जुटाकर बड़ौदा में इनके परिजनों को सूचना दी है।

सदर थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि बड़ौदा से जैसलमेर घूमने आ रहे सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। दरअसल जयद्रथ (55) अपनी पत्नी सावित्री देवी( 50) समेत अपने दो बेटों सत्येंद्र (35) और नितिन (30) और बहु शिवकुमारी (29) और पोते विवान (6) के साथ जैसलमेर के लिए रवाना हुए थे। मगर जैसलमेर से 30 किलोमीटर पहले ही उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में नितिन और उनकी मां सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जयद्रथ की मौत अस्पताल में हो गई। दुर्घटना में सत्येंद्र और उनकी पत्नी शिवमकूमरी गंभीर घायल हो गए, जिनको जवाहर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे में 6 वर्षीय वीवान को कुछ भी नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल