न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर: बेटी को ब्लैकमेल कर रहे थे, बाइक रुकवाकर लाठियों से किया हमला, आग लगाई

बाड़मेर में सोमवार रात 9 बजे बाइक सवार युवक को 2 बदमाशों ने लाठी मारकर गिराया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 11:38:53

बाड़मेर: बेटी को ब्लैकमेल कर रहे थे, बाइक रुकवाकर लाठियों से किया हमला, आग लगाई

बाड़मेर। बाड़मेर में सोमवार रात 9 बजे बाइक सवार युवक को 2 बदमाशों ने लाठी मारकर गिराया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। जलते युवक ने जैकेट-शर्ट फाड़कर फेंका और परिजन को फोन पर सूचना दी। इसके बाद उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

बाड़मेर ग्रामीण थाने के इंचार्ज विक्रमदान चारण ने बताया- थाना इलाके के जसाई असाड़ा बेरी गांव निवासी दलाराम (45) पुत्र सुरताराम के साथ मारपीट और आग लगाने की घटना हुई है। वह खुद बाड़मेर ग्रामीण पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

पुलिस को घटना की सूचना मिली तो बाड़मेर जिला हॉस्पिटल पहुंचकर बयान लिए। परिजन ने बाड़मेर ग्रामीण थाने में रिपोर्ट दी है। मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

पीड़ित दलाराम ने बताया- मैं मिस्त्री हूं। चिनाई का काम करता हूं। कुछ समय पहले तक मेरे साथ जगदीश नाम का युवक पलस्तर का काम करता था। मेरी बेटी बाड़मेर में रहकर पढ़ाई करती है। कुछ महीने पहले जगदीश ने मेरी बेटी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाले थे।

वह फोटो के जरिए बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। मैंने इसे लेकर उसे समझाया था। लेकिन जगदीश ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।

सोमवार रात 9 बजे मैं घर (जसाई) से देरासर गांव की तरफ बाइक से जा रहा था। रास्ते में जगदीश और उसका साथी चूनाराम पहले से घात लगाकर खड़े थे। मैं वहां से निकला तो मेरे हाथ पर जगदीश ने लाठी मारी। मैं बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद मेरे सिर पर लाठी से दो-तीन वार किए।

इसके बाद उन्होंने मुझ पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और फरार हो गए। जलते हुए मैंने अपना जैकेट और शर्ट फाड़कर फेंकी। इसके बाद मोबाइल से पास ही रहने वाले भतीजे दसाराम चौधरी को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी। परिजन कुछ देर में वहां पहुंच गए।

उन्होंने बाड़मेर ग्रामीण पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

दलाराम के भतीजे दसाराम ने बताया- आरोपी जगदीश हमारे गांव का ही रहने वाला है। उसके साथी चूनाराम के बारे में जानकारी नहीं है। जगदीश और चाचा दलाराम के बीच मेरी बहन के फोटो को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर उसने चाचा को धमकी दी थी।

बाड़मेर जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी

बाड़मेर जिला हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में दलाराम का इलाज चल रहा है। उसका सिर और दोनों हाथ जल गए। उसने बताया कि बेटी के फोटो मामले में हम तीन-चार बार उसके खिलाफ शिकायत करने थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

उधर, बाड़मेर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। दोनों पड़ोसी हैं। दलाराम खुद बाड़मेर ग्रामीण थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर भी कई मामले दर्ज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट