न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: मकान का छज्जा गिरने से 6 साल की बच्ची समेत दो की मौत, बारात देखने चढ़े थे

लखनऊ के बिजनौर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां, मकान का छज्जा गिरने से 6 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बारात देखने के लिए महिलाएं, बच्चे-बच्चियां मकान के छत पर खड़ी थीं। ज्यादा भार होने की वजह से छज्जा गिर गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Apr 2022 8:11:56

यूपी: मकान का छज्जा गिरने से 6 साल की बच्ची समेत दो की मौत, बारात देखने चढ़े थे

लखनऊ के बिजनौर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां, मकान का छज्जा गिरने से 6 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बारात देखने के लिए महिलाएं, बच्चे-बच्चियां मकान के छत पर खड़ी थीं। ज्यादा भार होने की वजह से छज्जा गिर गया जिससे 2 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। हादसे में घायलों में शामिल दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में लाया गया है। साथ ही सरोजिनी नगर स्थित स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र में करीब एक दर्जन घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भी लाया गया है।

बिजनौर थाना क्षेत्र के जालिम खेड़ा गांव से बारात लखनऊ के बंथरा स्थित नुर्दीखेड़ा आई थी। जगदीश यादव नाम के शख्स की भतीजी मनीषा यादव की शादी थी। बारात देखने के लिए गांव के लोग लड़की के घर के छत पर जुट गए। इस दौरान देखते ही देखते अचानक घर का छज्जा गिर गया। मृतकों में बच्ची के अलावा लखनऊ के कल्ली पश्चिम के रहने वाले पुरोहित राम किशोर की भी हादसे में मृत्यु हो गई।

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि 21 अप्रैल को नुर्दीखेड़ा में जगदीश यादव के भतीजी मनीषा यादव की शादी थी। जालिम खेड़ा गांव से बारात आयी थी। बारात देखने के दौरान मकान का छज्जा गिरने से लगभग 12 लोगों को चोटें आयीं है, जिन्हें अस्पताल भिजवा दिया गया है। हालांकि अभी छज्जा गिरने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप