न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले किया जा रहा है अयोध्या रेलवे स्टेशन का पुनरोद्धार

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 4:40:22

रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले किया जा रहा है अयोध्या रेलवे स्टेशन का पुनरोद्धार

अयोध्या। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। समारोह से पहले शहर में रेलवे स्टेशन का पुनरोद्धार किया जा रहा है। इसका आर्किटेक्चर भी श्रीराम जन्मभूमि से प्रेरित है। जिसके लिए स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, नए साइनबोर्ड, एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए जा रहे हैं, साथ ही दीवारों पर भगवान राम के चित्र बनाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह के अंत में पुनर्निर्मित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने वाले हैं। स्टेशन के विकास के बारे में जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने पत्रकारों को बताया, “हम यह ध्यान रख रहे हैं कि नया रेलवे स्टेशन भव्य राम मंदिर के तर्ज पर हो और इस स्टेशन से अयोध्या का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व निखर कर सामने आए। इसलिए इस स्टेशन के बाहर का स्वरूप मंदिर के जैसा ही रखा गया है।”

दो फेज में किया जाएगा अयोध्या रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण

जिला मजिस्ट्रेट ने आगे बताया, “स्टेशन के अंदर का स्ट्रक्चर भी सुंदर बनाया जा रहा है। इसमें एक बार में 50 से 60 हजार लोगों के ठहरने की क्षमता है। ये सिर्फ फेज 1 में किए गए काम हैं। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आने वाले हैं उसे देखते हुए भी काम चलेगा। अभी फेज 2 के काम के लिए भी प्लानिंग की जा रही है।”

30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने होने वाले अभिषेक समारोह से पहले 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। नया रेलवे स्टेशन जहां यात्रियों और आगंतुकों के लिए नए जमाने की सुविधाओं से सुसज्जित है, वहीं इस पर हिंदू पौराणिक कथाओं का भी प्रभाव होगा। अयोध्या घूमने आए पर्यटकों का कहना है कि, “हम यहां पहली बार आए हैं। ऐसा लगता है कि हम किसी रेलवे स्टेशन पर नहीं, बल्कि किसी एयर पोर्ट पर आए हैं। इस स्टेशन पर न केवल आधुनिक सुविधाएं हैं बल्कि हिंदू पौराणिक कथाओं का भी स्पर्श है।”

पुनर्विकास दो चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण जो लगभग पूरा होने वाला है उसमें प्लेटफ़ॉर्म का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। दूसरे चरण में टॉयलेट, शयनगृह, टिकटिंग और सर्कुलेटिंग क्षेत्रों सहित नए स्टेशन भवन का निर्माण किया जाएगा। अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट, नीतीश कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन की संचलन क्षमता लगभग 50,000-60,000 लोगों की है और दूसरे चरण पर काम जल्द ही शुरू होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप