न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जालोर : पति के अफेयर से परेशान होकर बेटी के साथ टांके में कूदी महिला, सुसाइड से पहले फैमिली ग्रुप में डाला ऑडियो

जालोर के सांचौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक महिला ने अपने पति के अफेयर से परेशान होकर बेटी के साथ टांके में कूद आत्महत्या कर ली और इससे ठीक पहले महिला ने अपने फैमिली ग्रुप में एक ऑडियो डाला था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Dec 2021 3:32:02

जालोर : पति के अफेयर से परेशान होकर बेटी के साथ टांके में कूदी महिला, सुसाइड से पहले फैमिली ग्रुप में डाला ऑडियो

जालोर के सांचौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक महिला ने अपने पति के अफेयर से परेशान होकर बेटी के साथ टांके में कूद आत्महत्या कर ली और इससे ठीक पहले महिला ने अपने फैमिली ग्रुप में एक ऑडियो डाला था। घटना मंगलवार शाम 4 बजे के बाद की है। घटना के दौरान महिला के सास-ससुर घर से बाहर गए थे। महिला ने ऑडियो में अपने सुसाइड के लिए पति को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही, सास-ससुर को बेगुनाह बताया है। ऑडियो में मृतका प्रकाश देवी ने कहा है- पति अशोक कुमार का जयपुर की रहने वाली एक महिला पटवारी से संबंध है। इसके कारण वह पिछले 6 महीने से मुझसे बातचीत नहीं कर रहे हैं। मेरे सास-ससुर बेगुनाह हैं। मेरे पिताजी से कहना कि वह रोएं नहीं। मेरे 4 साल के बेटे का ध्यान रखें।

पुलिस ने बताया कि बलवना, सांचौर निवासी प्रकाश देवी (32) ने अपनी ढाई साल की बेटी आर्या के साथ टांके में कूदकर सुसाइड किया है। घटना मंगलवार शाम 4 बजे के बाद की है। उसका पति अशोक कुमार सांचौर में पटवारी के पद पर कार्यरत है। दो दिन पहले रिश्तेदार की शादी में शामिल होने प्रकाश देवी सांचौर से बलवाना सास-ससुर के पास आई थी। मंगलवार दोपहर परिजन किसी काम से बाहर गए थे। प्रकाश देवी और उसकी बेटी आर्या घर पर अकेली थीं। शाम करीब 4 बजे प्रकाश देवी ने फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप पर वॉयस मैसेज डाला। इसके बाद बेटी को गोद में लेकर घर के बाहर बने पानी भरे टांके में कूद गई।

प्रकाश देवी ने जैसे ही वॉयस मैसेज वॉट्सऐप ग्रुप पर डाला, उससे जुड़े मेंबर्स के होश उड़ गए। 19 सेकेंड का यह ऑडियो सास-ससुर ने भी सुना। फौरन दोनों घर की ओर दौड़े। शाम करीब साढ़े चार बजे घर पहुंचे तो प्रकाश देवी और आर्या कहीं नहीं दिखे। काफी देर ढूंढने के बाद शाम करीब 6 बजे टांके में शव तैरता मिला। पुलिस जांच में जुटी है। उसका 4 साल का एक और बेटा है, जो ननिहाल में ही रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट