न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विधानसभा चुनाव 2023: राजस्थान के बाद अब इस राज्य से उठी बदलाव की मांग, सभी पार्टियों ने लिखा पत्र

राजस्थान के बाद अब मिजोरम से भी इस तरह की मांग उठी है। लेकिन यह मांग मतदान की जगह मतगणना की तारीख में बदलाव की है। बता दें कि मिजोरम एक ईसाई बहुल राज्य है और इस धर्म में रविवार का विशेष महत्त्व होता है। इस मांग पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और सत्ताधारी मिज़ो नेशनल फ्रंट सहित सभी राजनीतिक पार्टियां एकमत हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 12:38:11

विधानसभा चुनाव 2023: राजस्थान के बाद अब इस राज्य से उठी बदलाव की मांग, सभी पार्टियों ने लिखा पत्र

नई दिल्ली। वर्ष 2023 के अन्त में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। लेकिन जो तारीखें दी गई हैं उन पर राज्यों में विरोध का स्वर मुखर हो गया है। कुछ दिन पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग उठी थी। राजस्थान में 23 नवम्बर को मतदान की तारीख दी गई थी, इसका विरोध हुआ क्योंक उन दिन देवउठनी एकादशी है जिसके चलते राजस्थान में अबूझ सावे के कारण 45 हजार से ज्यादा शादियाँ हैं। इस तारीख के विरोध के बाद चुनाव आयोग ने राजस्थान में मतदान की तारीख 25 नवम्बर कर दी।

राजस्थान के बाद अब मिजोरम से भी इस तरह की मांग उठी है। लेकिन यह मांग मतदान की जगह मतगणना की तारीख में बदलाव की है। बता दें कि मिजोरम एक ईसाई बहुल राज्य है और इस धर्म में रविवार का विशेष महत्त्व होता है। इस मांग पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और सत्ताधारी मिज़ो नेशनल फ्रंट सहित सभी राजनीतिक पार्टियां एकमत हैं। सभी का कहना है कि 3 दिसंबर को जिस दिन मतगणना तय है, उस दिन रविवार है और रविवार ईसाइयों का पवित्र दिन है, इसलिए मतगणना की तारीख बदली जानी चाहिए।

चुनाव आयोग को लिखा पत्र

मतगणना की तारीख में बदलाव के लिए राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा है। जिसमें कहा गया है कि मिजो लोग रविवार के दिन पूरी तरह से पूजा में समर्पित रहते हैं इसलिए मिजोरम में रविवार को कोई भी ऑफिसियल फंक्शन नहीं रखा जाता है।

7 नवंबर को होना है मतदान

चुनाव आयोग ने बीते सप्ताह 40 सदस्यीय विधानसभा वाली मिजोरम 7 नवंबर को मतदान कराने की घोषणा की थी। इस राज्य में वोटिंग एक चरण में होगी। इसी दौरान चुनाव आयोग ने बताया था कि पांच राज्यों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को तय की गई है। लेकिन अब मतगणना की तारीख में बदलाव की लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है।

राजस्थान में हुआ था चुनाव की तारीखों में बदलाव

बता दें कि मिजोरम ने मतगणना की तारीखों में हुए बदलाव की मांग से पहले चुनाव आयोग राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख बदल चुका है। आयोग ने पहले इस राज्य में 23 नवंबर को एक चरण में चुनाव होना तय किया था। लेकिन अब इसे बदलकर 25 नवंबर कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत