न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान सरकार की पहल, अस्थि विसर्जन का खर्च भी उठाएगी सरकार, होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अब सरकार ने पहल करते हुए अस्थि विसर्जन का खर्च भी उठाने का जिम्मा लिया हैं जिसके तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर परिजन हरिद्वार जा सकेंगे और लोगों का हरिद्वार आने-जाने का किराया नहीं लिया जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 May 2021 7:23:03

राजस्थान सरकार की पहल, अस्थि विसर्जन का खर्च भी उठाएगी सरकार, होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

राजस्थान में कोरोना से मरने वालों की तादाद बढ़ती ही जा रही हैं। कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार राजस्थान सरकार द्वारा करवाया जा रहा हैं। इस कड़ी में अब सरकार ने पहल करते हुए अस्थि विसर्जन का खर्च भी उठाने का जिम्मा लिया हैं जिसके तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर परिजन हरिद्वार जा सकेंगे और लोगों का हरिद्वार आने-जाने का किराया नहीं लिया जाएगा। इस यात्रा से पहले परिजनों को रोडवेज की वेबसाइट पर पंजीयन करवाकर कुछ जानकारी अपलोड करनी होगी। इससे पहले सरकार ने कोरोना से मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार का खर्चा उठाने का निर्णय किया था। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कोविड से मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान तक ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी मुफ्त रखी है।

राजस्थान रोडवेज के एमडी राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरकार की मोक्ष कलश योजना के तहत एक अस्थि कलश के साथ हरिद्वार जाने-आने के लिए परिवार के दो सदस्यों को रोडवेज की बस में निःशुल्क यात्रा सुविधा दी गई है। राजस्थान रोडवेज की ओर से सभी जिला मुख्यालय से हरिद्वार के लिए एक्सप्रेस बस चलाई जाती है, जिसमें इन यात्रियों को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया किसी जिले से अगर एक ही दिन में हरिद्वार जाने वालों की संख्या 23 कलश के साथ 46 लोग एक साथ हुए तो विशेष बस का भी चला दी जाएगी। एमडी ने बताया कि इस सेवा के लिए लोगों को पहले राजस्थान रोडवेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन करवाना अनिवार्य है।

पंजीयन के समय मृत व्यक्ति की पूरी जानकारी, मृत्यु तारीख, यात्रा के लिए परिवार के सदस्यों के नाम, उम्र, उनके आधार या जनाधार नंबर, मोबाईल नंबर की जानकारी देनी होगी। इस रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति के पास मोबाइल पर मैसेज आएगा, जिसमें बस कब और कितने बजे जाएगी इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा फोन पर भी रोडवेज प्रशासन की तरफ से यात्री को जानकारी दी जाएगी। यात्रा के समय जिन दस्तावेजों को पंजीयन के समय अपलोड किया उसकी प्रतियां साथ रखनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन