न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्यन के साथ सेल्फी लेने वाले किरण गोसावी को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 साल पुराने ठगी मामले में था फरार

मुंबई के क्रूज ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की गिरफ्तारी के बाद उसके साथ सेल्फी लेने वाले किरण गोसावी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 9:12:44

आर्यन के साथ सेल्फी लेने वाले किरण गोसावी को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 साल पुराने ठगी मामले में था फरार

मुंबई के क्रूज ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की गिरफ्तारी के बाद उसके साथ सेल्फी लेने वाले किरण गोसावी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। उसे तीन साल पुराने ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स केस में गवाह बनाए जाने के बाद से ही गोसावी फरार था। गोसावी के खिलाफ अलग-अलग थानों में तीन मामले दर्ज हैं। पुणे पुलिस के कमिश्नर ने उनको हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बताया कि ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले में एनसीबी गवाह किरण गोसावी को हिरासत में लिया गया है। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि गोसावी ने सरेंडर नहीं किया है बल्कि उसे ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अमिताभ गुप्ता ने बताया कि करीब 3 साल से गोसावी की तलाश जारी थी। तीन दिन पहले गोसावी ने दावा किया था कि वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित मड़ियांव थाने में आत्मसमर्पण करने जा रहा है।

वहीं हिरासत में लिए जाने से पहले गोसावी ने अपने सहयोगी रहे प्रभाकर साइल के दावों को झूठा करार दिया। ANI के मुताबिक गोसावी ने कहा, 'प्रभाकर साइल झूठ बोल रहे हैं। मैं बस इतना अनुरोध करना चाहता हूं कि उनकी सीडीआर रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए। मेरी सीडीआर रिपोर्ट या चैट जारी की जा सकती है। प्रभाकर साइल और उनके भाई की सीडीआर रिपोर्ट, साथ ही चैट सामने आए तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।'

गोसावी ने कहा, 'मेरे समर्थन में कम से कम एक मंत्री या महाराष्ट्र से विपक्ष का कोई भी नेता साथ खड़ा हो। मैं जो मांग कर रहा हूं उसके लिए उन्हें (विपक्ष के नेता) भी पुलिस से निवेदन करना चाहिए। एक बार साइल और उनके भाई की सीडीआर रिपोर्ट सामने आई तो मामला एकदम साफ हो जाएगा।'

युवकों से ठगता था पैसे

आपको बता दे, विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर केपी गोसावी युवकों से पैसों ठगता था। इसी आरोप में उसे पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया। गोसावी मुंबई से फरार होकर उत्तर प्रदेश पहुंचा था और उसने लखनऊ समेत कई जिलों में सरेंडर का प्रयास किया। उसे पकड़ने के लिए पुणे पुलिस की दो टीमें भी लखनऊ पहुंची थीं। हालांकि, वह लखनऊ से फरार हो गया और उसकी आखिरी लोकेशन मंगलवार को सुल्तानपुर में मिली थी।

बता दे, पुणे पुलिस आज 12 बजे के आसपास गोसावी को शिवाजीनगर कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल उसे फारासखाना पुलिस स्टेशन में रखा गया है। गोसावी के खिलाफ धोखाधड़ी के 5 मामले दर्ज हैं। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी पुणे में साल 2018 में दर्ज एक मामले में हुई है। इसमें चिन्मय देशमुख नाम के एक युवक ने किरण के खिलाफ मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए ठगने का आरोप है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत