Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर : सेना के वाहन ने मोटरसाइकिल सवार बाप-बेटे को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाने की कहकर सुनसान जगह फेंके उनके शव

ओढाणिया चाचा गांव से बीते दिन एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां सेना के वाहन ने मोटरसाइकिल सवार बाप-बेटे को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। लेकिन इससे बड़ी हैरानी की बात यह हैं कि अस्पताल ले जाने की कहकर उन्होंने दोनों को वाहन में डाला और सुनसान जगह उनके शव फेंक दिए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 12:37:11

जैसलमेर : सेना के वाहन ने मोटरसाइकिल सवार बाप-बेटे को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाने की कहकर सुनसान जगह फेंके उनके शव

जैसलमेर के ओढाणिया चाचा गांव से बीते दिन एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां सेना के वाहन ने मोटरसाइकिल सवार बाप-बेटे को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। लेकिन इससे बड़ी हैरानी की बात यह हैं कि अस्पताल ले जाने की कहकर उन्होंने दोनों को वाहन में डाला और सुनसान जगह उनके शव फेंक दिए गए। रविवार दोपहर सड़क के किनारे झाड़ियों में उनके शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर लाठी थाना अधिकारी अचलाराम मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि इन्हें सेना के वाहन ने टक्कर मारी, फिर अपनी गाड़ी में ले गए। वहीं परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तथा आरोपियों कि गिरफ्तारी कि मांग पर अड़ गए। उनका कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक मौके से शव नहीं उठाएंगे।
लाठी थानाधिकारी अचला राम ढाका ने बताया कि सेना के किसी वाहन ने मोटरसाइकिल पर जा रहे बाप-बेटे को टक्कर मार दी। उसके बाद अस्पताल ले जाने का कहकर सुनसान इलाके में फेंक कर चले गए। मृतक फ़िरोज़ (20) और उसके पिता रहमतुल्ला (52) ताजियों का चौक पोकरण के निवासी हैं। दोनों के शव चाचा और ओढानीयां गांव के बीच सुनसान इलाके में मिले। परिजन समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और सेना के वाहन को पकड़ने की मांग करने लगे और बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठ गए हैं। एसपी डॉ अजय सिंह, एएसपी नरेंद्र चौधरी, एसडीएम पोकरण समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वे लोगों को समझा रहे हैं। मगर परिजनों का कहना है कि जब तक सेना का वाहन व उसके चालक को पकड़ कर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक पिता-पुत्र का शव मौके से नहीं उठाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका