न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : खुला श्री सांवलिया जी के चढ़ावे का भंडारा, हो चुकी 4.93 करोड़ नकदी की गिनती, मिला चांदी का आईफोन

मंगलवार को कृष्ण चतुर्दशी पर दानपेटी खोली गई और गिनती शुरू की गई जिसमें 4.93 करोड़ रुपए नकदी समेत सोने-चांदी का कई सामान मिला। इसके अलावा चांदी से बना एक आईफोन भी भक्त ने भेंट किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 9:17:34

चित्तौड़गढ़ : खुला श्री सांवलिया जी के चढ़ावे का भंडारा, हो चुकी 4.93 करोड़ नकदी की गिनती, मिला चांदी का आईफोन

जिले के श्री सांवलिया जी के मंदिर का बहुत महत्व हैं जहां भक्तगण आस्था के साथ सांवलिया सेठ को चढ़ावा चढ़ाते हैं। हर महीने इस चढ़ावे की गिनती की जाती हैं। इस महीने में मंगलवार को कृष्ण चतुर्दशी पर दानपेटी खोली गई और गिनती शुरू की गई जिसमें 4.93 करोड़ रुपए नकदी समेत सोने-चांदी का कई सामान मिला। इसके अलावा चांदी से बना एक आईफोन भी भक्त ने भेंट किया है। भक्तों ने अपनी मन्नतों की पर्ची भी सांवलिया सेठ को दी। मन्नत पूरी होने पर भक्त इच्छानुसार भेंट अर्पित करते हैं। सांवरा सेठ के भंडारे से मिले सोने-चांदी का तोल बाकी है। कार्यालय में 34.600 मिलीग्राम सोना और 11 किलो 169 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी मिली है। अभी भी नोटों और सिक्कों की गिनती बाकी है, जो आज अमावस्या के दिन की जाएगी। भेंट कक्ष से 68 लाख से ज्यादा की राशि प्राप्त हुई है।

पिछले महीने 7.39 करोड़ का चढ़ावा आया था। रुपए की गिनती के लिए 6 से 10 दिन तक का समय लग जाता है। सितंबर महीने में दान पेटी से 7 करोड़ 39 लाख 20 हजार 315 रुपए मिले थे। एक किलो 19 ग्राम सोना, 3 किलो 300 ग्राम चांदी निकली थी। वहीं भेंट कक्ष से ऑनलाइन 72 लाख 71 हजार रुपए आए थे। इसके अलावा सांवलिया को 390 ग्राम सोना, 5 किलो 521 ग्राम चांदी भेंट की गई थी। नोटों और सामान की गिनती 10 दिनों में गिनती पूरी हुई थी।

चतुर्दशी पर दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के पट बंद रहे। दर्शनों के लिए मंदिर गुरुवार से खोला जाएगा। श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैया दास वैष्णव ने बताया कि राजभोग आरती के बाद शनिवार सुबह 11:30 बजे भंडारा खोला गया। शाम तक दान पात्र के रुपयों की गिनती की गई। भंडारे से 4 करोड़ 93 लाख 14 हजार रुपए मिले। 5 नोट विदेशी मुद्रा डॉलर के भी निकले हैं। राजभोज आरती के बाद श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव, ADM और मंदिर मंडल CEO रतन कुमार स्वामी की उपस्थिति में गिनती शुरू हुई। सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रही। मंदिर मंडल कार्यालय और भेंट कक्ष से नकद और मनी ऑर्डर के रूप में 68 लाख 82 हजार 191 रुपए मिले। इस दौरान गिनती के लिए लगभग 150 लोग मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट