न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

29 जून से शुरू होगी अमरनाथ तीर्थयात्रा, सरकार ने पुख्ता किए सुरक्षा के इंतजाम

इस साल अमरनाथ यात्रा इसी सप्ताह से शुरू होने वाली है। देशभर के तीर्थयात्रियों के लिए अमरनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन 29 जून से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है। इसकी प्रथम पूजा शनिवार को पूरी हुई। इसमें ऑनलाइन माध्यम से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हुए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 5:34:17

29 जून से शुरू होगी अमरनाथ तीर्थयात्रा, सरकार ने पुख्ता किए सुरक्षा के इंतजाम

श्रीनगर। इस साल अमरनाथ यात्रा इसी सप्ताह से शुरू होने वाली है। देशभर के तीर्थयात्रियों के लिए अमरनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन 29 जून से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है। इसकी प्रथम पूजा शनिवार को पूरी हुई। इसमें ऑनलाइन माध्यम से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हुए थे।

एक सप्ताह में शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि तीर्थयात्रा को सफल बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही सुविधाओं में भी सुधार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की और तीर्थयात्रा को बाधित करने के आतंकवादियों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए उच्च स्तर की सतर्कता की जरूरत पर जोर दिया।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को श्रीनगर के राजभवन से ही अमर नाथ यात्रा की ‘प्रथम पूजा’ में ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देशभर के तीर्थयात्रियों के लिए दर्शन 29 जून से शुरू होंगे। शाइन बोर्ड (श्री अमरनाथ) और जम्मू कश्मीर प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। पिछले दो वर्षों में यात्रियों के लिए सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है।

मनोज सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने पवित्र गुफा तक जाने वाली सड़कों को बेहतर बनाया है और कुछ हिस्सों को चौड़ा किया है। पूजा के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा मानना है इस बार तीर्थयात्रियों की यात्रा ज्यादा सुगम होगी। उप राज्यपाल ने कहा कि सभी धर्म के लोग यात्रा का समर्थन करते हैं।

बता दें कि दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर के लिए 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू होगी और 19 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी। इस साल भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आएंगे।

पूजा के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा मानना है इस बार तीर्थयात्रियों की यात्रा ज्यादा सुगम होगी। उप राज्यपाल ने कहा कि सभी धर्म के लोग यात्रा का समर्थन करते हैं। दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर के लिए 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू होगी और 19 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?