India's new Akasa Air commences operations, takes off first flight on Mumbai-Ahmedabad route
Read @ANI Story | https://t.co/Zy1loI9U4H#AkasaAir #CivilAviation बता दे, अकासा एयर (Akasa Air Share) में सबसे अधिक बड़ी हिस्सेदारी राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेख की है। दोनों को मिलाकर इस एयरलाइन कंपनी में कुल हिस्सेदारी 45.97% है। इसके अलावा विनय दुबे, संजय दुबे, नीरज दुबे, माधव भटकुली, पीएआर कैपिटल वेंचर्स, कार्तिक वर्मा भी अकासा एयर के प्रमोटर हैं। राकेश झुनझुनवाला के बाद इसमें विनय दूबे की हिस्सेदारी 16.13% है। अकासा एयर 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोचि, 19 अगस्त से बेंगलुरु-मुंबई और 15 सितंबर से चेन्नई-मुंबई के लिए अपनी सर्विस शुरू करेगी। कब से शुरू है टिकटों की बिक्री
7 जुलाई को अकासा एयर को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से अपना एयर ऑपरेटर प्रमाणपत्र मिला था। एयरलाइन ने 22 जुलाई से ही अपनी पहली उड़ान के टिकटों की बिक्री भी शुरुआत कर दी थी। अकासा एयर अभी दो 737 मैक्स विमानों के साथ परिचालन की शुरुआत कर रही है।
















